फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five teenaged girls get drowned in a drain in Sultanpur.

Sultanpur: घरौंदे के लिए मिट्टी निकाल रहीं पांच बच्चियां ड्रेन में डूबीं, चार की दर्दनाक मौत

Sun, 23 Oct 2022 02:05 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी , मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी , मोतिगरपुर (सुल्तानपुर) Published by: ishwar ashish Updated Sun, 23 Oct 2022 02:05 AM IST
सार

सुल्तानपुर में हुए एक दर्दनाक हादसे में चार बच्चियों की ड्रेन में डूबने से मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Five teenaged girls get drowned in a drain in Sultanpur.
घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : amar ujala

विस्तार

घरौंदा बनाने के लिए ड्रेन से मिट्टी निकाल रहीं पांच बच्चियाें की पानी में डूब कर मौत हो गई। मोतिगरपुर के खजुरी गांव में एक साथ पांच बेटियों की मौत से कोहराम मच गया। डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच की। 

विज्ञापन

 
सुल्तानपुर जिले में मोतिगरपुर के खुजरी गांव निवासी अजान (13), नाजमा (13), आसिया बानो (13), आसमीन (13), खुशी (9) व सुंदरा (7) शनिवार दोपहर घरौंदा बनाने के लिए भैरवपुर के पास स्थित ड्रेन से मिट्टी लाने घर से निकली थीं। सबने गीली मिट्टी निकाल कर किनारे रखी थीं कि इसी बीच खुशी पानी में डूबने लगी। उसे बचाने के लिए अजान, नाजमा, आसिया और आसमीन भी पानी में उतर गईं। देखते ही देखते पांचों डूब गईं। नदी के किनारे खड़ी सुंदरा भागकर गांव पहुंची और घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन

 

गोताखोर करीब दो घंटे बाद अजान, नाजमा, आसिया बानो और आसमीन के शवों को बाहर निकाल पाए। देर शाम खुशी का शव भी बरामद कर लिया गया। डीएम रवीश गुप्ता, एसपी सोमेन बर्मा, एसडीएम संजीव यादव, सीओ जयसिंहपुर प्रशांत सिंह ने घटना स्थल का जायजा लिया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed