फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five stations on the Charbagh-Basantkunj corridor will be ready in two years

Lucknow News: दो वर्ष में तैयार हो जाएंगे चारबाग से बसंतकुंज कॉरिडोर के पांच स्टेशन

Wed, 24 Jun 2026 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Five stations on the Charbagh-Basantkunj corridor will be ready in two years
लखनऊ। चारबाग से बसंतकुंज मेट्रो कॉरिडोर के पांच एलिवेटेड स्टेशन दो वर्ष में बनकर तैयार हो जाएंगे। इनके निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने कार्यदायी संस्था का चयन कर टेंडर आवंटित कर दिया है। निर्माण पर 384 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि मेसर्स रंजीत बिल्डकॉन लिमिटेड 4.6 किमी लंबे एलिवेटेड मेट्रो वायाडक्ट का डिजाइन और निर्माण करेगी, जिसमें स्टेशन के हिस्से भी शामिल हैं। इसके साथ ही मुख्य लाइन को डिपो के प्रवेश और निकास से जोड़ने के लिए 740 मीटर लंबा रैंप भी बनाया जाएगा। बसंतकुंज मेट्रो डिपो के निर्माण के लिए टेंडर पहले ही किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के भूमिगत सेक्शन के निर्माण के लिए शीघ्र टेंडर जारी किया जाएगा। कॉरिडोर में कुल 12 मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिनमें पांच एलिवेटेड तथा सात भूमिगत स्टेशन शामिल हैं। जो पांच एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन शामिल उनमें ठाकुरगंज, बालागंज, सरफराजगंज, मूसाबाग और बसंतकुंज मेट्रो स्टेशन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed