{"_id":"5d249e3d8ebc3e6ced373317","slug":"five-sent-to-jail-including-two-constable-and-wife-of-runaway-criminal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी : फरार बदमाश की पत्नी व दो सिपाहियों समेत पांच को भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी : फरार बदमाश की पत्नी व दो सिपाहियों समेत पांच को भेजा गया जेल
Tue, 09 Jul 2019 07:31 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 09 Jul 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
आरोपी सोनू सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर जिले में पेशी से वापस आते समय हैदरगढ़ स्थित एक ढाबे से फरार हुए शातिर बदमाश सोनू सिंह का पुलिस अभी तक पता नहीं लगा सकी है। वहीं इस मामले में लापरवाही पर निलंबित किए गए दो सिपाहियों व आरोपी की पत्नी, साले व कार मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
बताते चले कि करीब दस माह पहले सुबेहा थाना क्षेत्र के ग्राम सराय चंदेल निवासी सोनू सिंह को चोरी के आरोप में जेल भेजा गया था। इसे सोमवार को दो सिपाही गोबिंद नरायण मिश्रा व श्याम सुंदर शुक्ला जिला जेल से सुल्तानपुर जिले में पेशी पर लेकर गए थे। उधर से कार द्वारा वापस लौटते समय हैदरगढ़ के पास सुल्तानपुर लखनऊ हाईवे पर भटखेड़ा गांव के पास ढाबे पर रुक वहां खाना खाया।
इस बीच कार चालक उतर कर ढाबे पर बैठ गया और सोनू सिंह बुरका ओढ़े एक महिला के साथ कार में बैठकर बातें करने लगा। सिपाही और चालक ढाबे पर बैठे थे इसी बीच सोनू सुल्तानपुर की ओर कार स्टार्ट कर भाग खड़ा हुआ था।

हैदरगढ़ पुलिस ने इस मामले में लापरवाही बरतने पर दोनों सिपाहियों के खिलाफ प्रतिसार निरीक्षक राजकुमार मिश्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज किया था। इसके बाद एसपी ने दोनों को निलंबित किया था। वहीं आरोपी को भागने में उसका साथ देने वाली उसकी पत्नी आरती सिंह, कार मालिक प्रदीप यादव निवासी ग्राम बैजनपुरवा मजरे सैदपुर थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी, सोनू सिंह का सात्नला लालजी निवासी ग्राम बैजनपुरवा मजरे सैदपुर थाना शिवरतनगंज जनदप अमेठी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाल हैदरगढ़ अवनीश सिंह ने बताया दो सिपाही व आरोपी की पत्नी समेत पांचों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेजे गए है। कोतवाल ने बताया कि जिस कार से सोनू सिंह सुल्तानपुर से आया था उसके नंबर के आधार पर कार मालिक का पता लगाकर उसे व आरोपी को भागने में सहयोग करने पर उसकी पत्नी व साले को जेल भेजा गया है।

आरोपी की तलाश में लगी पुलिस की तीन टीमें
पुलिस अभिरक्षा से फरार सोनू सिंह की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई है। आरोपी सुल्तानपुर की ओर कार से भागा था इसके चलते सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली व लखनऊ पुलिस को भी इस बारे में बताया गया है। इस मामले में दो सिपाही व आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को जेल भेजरा गया है। पुलिस टीम जल्द ही आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
आकाश तोमर, एसपी
थाने से हथकड़ी लेकर फरार बदमाश का भी नहीं लगा पता
बीते 25 जून को चोरी का आरोपी मोहम्मद आजाद शौच जाने के बहाने बड्डूपुर थाने से होमगार्ड व दीवान को चकमा देकर हथकड़ी सहित भाग निकला था। थाने से फरार आरोपी मोहम्मद आजाद निवासी ग्राम डफरपुर के मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी ने दीवान को निलंबित कर होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के साथ उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन इस मामले में सिपाही व होमगार्ड को जेल नहीं भेजा गया था। वहीं इस मामले के बाद पुलिस की तीन टीमें आरोपी की तलाश में लगाई गई है। लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस पकड़ में नहीं आ सका है।