{"_id":"5c34ba01bdec225729083cc1","slug":"five-ppc-officers-transfer-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच पीपीएस अधिकारियों के तबादले, अष्टभुजा प्रसाद बने लखनऊ पूर्वी के एएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच पीपीएस अधिकारियों के तबादले, अष्टभुजा प्रसाद बने लखनऊ पूर्वी के एएसपी
Tue, 08 Jan 2019 08:26 PM IST
MANISH sachan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: MANISH sachan
Updated Tue, 08 Jan 2019 08:26 PM IST
विज्ञापन
तबादले
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने सोमवार देर रात पांच अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले कर दिए। इसमें उन्नाव में एएसपी अष्टभुजा प्रसाद सिंह को लखनऊ पूर्वी का एएसपी बनाया गया है। लखनऊ पूर्वी में अभी तक रहे सर्वेश मिश्रा को सचिवालय सुरक्षा का एएसपी बनाया गया है।
विज्ञापन
सचिवालय सुरक्षा में तैनात विनोद कुमार पांडेय को उन्नाव में एएसपी बनाया है। इसके अलावा 45वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ में उप सेना नायक के पद पर तैनात प्रेमचंद्र को एएसपी चंदौली जबकि रमेश प्रसाद गुप्ता का तबादला 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर से आगरा में एएसपी अपराध बनाया गया है।
विज्ञापन
कई और पीपीएस अधिकारियों के तबादले होंगे जल्द
शासन जल्द ही कुछ और पीपीएस अधिकारियों के तबादले करेगा। इसमें एएसपी के पद पर प्रोन्नति पाए डेढ़ दर्जन से अधिक पीपीएस हैं। इसके अलावा कई जिलों के एएसपी के तबादले चुनाव से पूर्व होने हैं। माना जा रहा है जल्द ही पीपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण की एक बड़ी सूची शासन स्तर पर मंथन के बाद जारी होगी।
विज्ञापन