फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   five people jumped into well to save the calf, died in gonda

दर्दनाक हादसाः बछड़े को बचाने के लिए पांच लोग कुएं में कूदे, दो भाइयों समेत पांचों की मौत

Tue, 08 Sep 2020 04:08 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 08 Sep 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
five people jumped into well to save the calf, died in gonda
कुएं में गिरा बछड़ा - फोटो : amar ujala
गोंडा में शहर के मोहल्ला महाराजगंज में एक पुराने कुएं में गिरे बछड़े को बचाने उतरे पांच युवकों की मौत हो गई। हादसे का शिकार युवकों में दो सगे भाई थे। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इन सभी की मौत जहरीली गैस से हुई या डूबने के चलते इनकी जान चली गई। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने डीएम नितिन बंसल को सभी मृतकों के परिवारीजनों दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर के मोहल्ला महाराजगंज में स्थित एक पुराने कुएं में एक बछड़े को बचाने के प्रयास में पांच युवकों की जान चली गई। यहां मौजूद लोगों ने बताया कि मंगलवार को इस कुएं में एक बछड़ा गिर गया था। जिसे निकालने के लिए एक-एक कर पांच युवक विष्णु (28), वैभव (25), दिनेश उर्फ छोटू (32), रवि शंकर उर्फ रिंकू (42) निवासी महराजगंज मोहल्ला व कोतवाली देहात के मन्नू सैनी (35) कुएं में उतरे थे। वह सभी डूबने लगे तो उन्होंने शोर मचाया।
विज्ञापन

एक सिपाही के भी डूबने की आशंका

five people jumped into well to save the calf, died in gonda
लोगों की जमा भीड़ - फोटो : amar ujala
इसके बाद लोगों को मामले की जानकारी हुई और वह कुएं की ओर दौडे़। इन्हीं लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को मामले की जानकारी दी। फायर ब्रिगेड और नगर पालिका की टीमों को रेस्क्यू में लगाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि सीढ़ी लगाकर फायर कर्मियों ने पांचों को निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पांचों को मृत घोषित कर दिया गया। माना जा रहा है कि कुएं में जहरीली गैस थी जिसके कारण बछड़े को बचाने कुएं में उतरे लोगों की दम घुटने से मौत हो गई।

हादसे का शिकार होने वालों में इसमें महराजगंज मोहल्ले के शिव शंकर के दोनों बेटे दिनेश उर्फ छोटू और रवि शंकर उर्फ रिंकू भी शामिल हैं। शिव शंकर के परिवार में दो बेटों की जान जाने से कोहराम मचा हुआ है। इसके अलावा वैभव व विष्णु भी आसपास के ही हैं और बताया जात रहा है कि चारों लोग एक ही परिवार के हैं। घटना से पूरे मोहल्ले में घटना से मातम जैसा माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed