फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five people injured in two separate accidents

Lucknow News: दो अलग-अलग हादसों में पांच लोग घायल

Thu, 28 Aug 2025 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 28 Aug 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Five people injured in two separate accidents
सीतापुर रोड पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक और कार।
बख्शी का तालाब। बीकेटी सीतापुर हाईवे पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। पहले हादसे में कार और ट्रैक्टर ट्रॉली और दूसरे हादसे में कार और बुलेट में टक्कर हो गई।
विज्ञापन


पहली घटना प्राचीन हनुमान मंदिर के नजदीक सीतापुर रोड पर मंगलवार की रात लगभग एक बजे हुई। बीकेटी कस्बे में भैंसामउ की तरफ उल्टी दिशा में आ रही कार ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राॅली से टकरा गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक बाराबंकी मोहम्मदपुर अटुआमउ निवासी प्रदीप और कार सवार महिगवां भैंसी निवासी यदुनाथ घायल हो गए। एसएसआई अरुण कुमार ने बताया कि कार चालक बेहद नशे में था। दोनों को रामसागर मिश्र हाॅस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


दूसरी घटना भी इस जगह बुधवार सुबह लगभग नौ बजे हुई। बुलेट सवार सीतापुर के रामपुर निवासी महेंद्र कुमार सामने से आ रही कार से टकरा गए। हादसे में महेंद्र के अलावा कार सवार तीन लोग सीतापुर लहरपुर निवासी मधुकांत शुक्ला, लहरपुर निवासी भूपेंद्र त्रिवेदी और कमलापुर निवासी मनोज राठौर घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल मनोज राठौर को ट्रामा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीतापुर रोड पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक और कार।

सीतापुर रोड पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक और कार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed