फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   five people committed suicide in lucknow

नर्सिंग छात्रा समेत पांच लोगों ने फांसी लगा दी जान, नहीं मिला सुसाइड नोट

Thu, 28 May 2020 02:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 28 May 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
five people committed suicide in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ के अलीगंज थाना के उपनिरीक्षक रमेश चंद्र यादव ने बताया कि त्रिवेणीनगर तृतीय स्थित श्रीपुरम निवासी बिजली विभाग के कर्मचारी रामेश्वर दयाल की बेटी श्वेता (19) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


वह देहरादून के एक निजी कॉलेज से बीएससी नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। मंगलवार रात करीब 11 बजे वह कमरे में सोने गई। सुबह पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी मिली। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उपनिरीक्षक रमेश चंद्र यादव का कहना है कि मंगलवार रात परिजनों ने शादी को लेकर कुछ बात की जिससे वह नाराज हो गई थी। 
विज्ञापन


वहीं आलमबाग में आजादनगर निवासी सैलून संचालक सोनू गुप्ता (27) ने फांसी लगा ली। इंस्पेक्टर कृष्णानगर ने बताया कि सोनू मूलरूप से रायबरेली का रहने वाला था और यहां आजादनगर स्थित ससुराल में पत्नी पिंकी के साथ रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पास ही उसका सैलून था। मंगलवार को वह सैलून जाने की बात कहकर घर से निकला और रात तक नहीं लौटा तो पिंकी सैलून पहुंची। वहां अंगौछे के सहारे पति का शव लटकता देख उसके होश उड़ गए। परिजनों का कहना है कि उसके दोस्त की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दोस्त ने बाइक के 30 हजार रुपये मांगे थे, जिसे वह तनाव में था। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पूर्व प्रधान के भतीजे ने लगाई फांसी

खुदकुशी की एक अन्य घटना मड़ियांव में हुई। यहां मोहिबुल्लापुर निवासी स्टेशनरी कारोबारी गोविंद मिश्रा की पत्नी रोली (40) ने फांसी लगाकर जान दे दी। इंस्पेक्टर विपिन कुमार सिंह ने बताया कि गोविंद के कोई संतान नहीं थी, जिसके चलते रोली अवसाद में थी। आशंका है कि इसी वजह से उसने खुदकुशी की है। उधर, रोली के भाई ने कहा कि बच्चा न होने के कारण ससुरालवाले बहन को प्रताड़ित करते थे। 

चिनहट के गनेशपुर रहमान ग्राम पंचायत स्थित शिवपुरी मजरे में पूर्व प्रधान रामलखन यादव के भतीजे शमशेर यादव (40) ने मंगलवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, शमशेर शराब का आदी था।

वहीं चिनहट के हरदासीखेड़ा में एक मजदूर ने खिड़की में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हरदासी खेड़ा का रहने वाला जागेलाल रावत (60) पास के एक मकान में मजदूरी व चौकीदारी करता है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को उसने दिन में ही शराब पी और खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed