फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five people associated with Ram temple received Padma honor

Ayodhya: राम मंदिर से जुड़े पांच लोगों को मिला पद्म सम्मान, साध्वी ऋंतभरा को पद्म भूषण व अन्य को पद्मश्री दिया

Mon, 27 Jan 2025 06:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 27 Jan 2025 06:33 PM IST
सार

राम मंदिर से जुड़ी पांच विभूतियों को इस बार पद्म सम्मान दिया गया है। इनमें साध्वी ऋतंभरा को पद्मभूषण व अन्य को पद्मश्री सम्मान दिया गया।

विज्ञापन
Five people associated with Ram temple received Padma honor
- फोटो : amar ujala

विस्तार

राम मंदिर से जुड़ी पांच विभूतियों को इस बार पद्म सम्मान मिला है। इसमें श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकालने वाले पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़, मंदिर के आर्किटेक्ट चंद्रकांत सोमपुरा, मंदिर आंदोलन में शामिल रहीं साध्वी ऋतंभरा, न्यायालय में कानूनी सहयोगी रहे वकील सीएस वैद्यनाथन व चित्रकार वासुदेव कामत शामिल हैं।

विज्ञापन


सोमपुरा को वास्तुकला, द्रविड़ को साहित्य शिक्षा और साध्वी ऋतंभरा को सामाजिक कार्य, वैद्यनाथन को पब्लिक अफेयर्स और वासुदेव कामत को कला क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म सम्मान के लिए चयनित किया गया है। साध्वी ऋंतभरा को पद्म भूषण जबकि अन्य चार लोगों को पद्मश्री से विभूषित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


चंद्रकांत सोमपुरा ने ही राम मंदिर की डिजाइन तैयार की है। उसी अनुसार मंदिर का निर्माण हो रहा है। वहीं गणेश्वर द्रविड़ ने ही राम मंदिर के भूमि पूजन व रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकाला था। साध्वी ऋतंभरा 90 के दशक में राम मंदिर आंदोलन का अहम किरदार रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चित्रकार वासुदेव कामत ने ही रामलला की मूर्ति की ड्राइंग पर मुहर लगाई थी साथ ही मंदिर के परकोटे में बन रहे भित्तिचित्र की ड्राइंग भी उन्होंने ही तैयार की है। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास, डॉ़ अनिल मिश्र, बिमलेंद्र मोहन मिश्र समेत ट्रस्ट के अन्य सदस्यों ने पांचों विभूतियों को सम्मान मिलने पर हर्ष व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed