{"_id":"5a7f32984f1c1bef7b8b67b4","slug":"five-pcs-transferred-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच वरिष्ठ पीसीएस अफसरों के तबादले, विपिन बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के परीक्षा नियंत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच वरिष्ठ पीसीएस अफसरों के तबादले, विपिन बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के परीक्षा नियंत्रक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी सरकार ने पांच वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इनमें विपिन कुमार मिश्र को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का नया परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है। यह पद काफी समय से खाली था। परीक्षा नियंत्रक की तैनाती हो जाने से आयोग में भर्ती प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
विशेष सचिव नियुक्ति उदय भानु त्रिपाठी ने बताया है कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में परीक्षा नियंत्रक के रिक्त पद पर नियुक्त विपिन हरदोई के एडीएम (वित्त एवं राजस्व) के पद पर तैनात थे। एडीएम (न्यायिक) अमरोहा विमल कुमार अग्रवाल को हरदोई का नया एडीएम वित्त एवं राजस्व बनाया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह फतेहपुर के एडीएम (न्यायिक) व उप संचालक चकबंदी जगदंबा प्रसाद गुप्ता को एडीएम वित्त एवं राजस्व फतेहपुर, सोनभद्र के एडीएम (न्यायिक) कुंवर बहादुर सिंह को शामली का एडीएम वित्त एवं राजस्व तथा कन्नौज के एडीएम (न्यायिक) राजित राम प्रजापति को एडीएम वित्त एवं राजस्व मिर्जापुर के पद पर तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी तबादले केंद्रीय निर्वाचन आयोग की सहमति से किए गए हैं।
विज्ञापन