सीएम की सुरक्षा में तैनात दो जवानों समेत 308 कोरोना संक्रमित, पूर्व मंत्री की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिससे मृतकों की संख्या 1046 तक पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में कोरोना के 15,720 सक्रिय मरीज हैं। नए मामलों के साथ कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 43,466 हो गई है। अवध के अन्य सात जिलों से भी 78 नए केस सामने आए। इनमें अयोध्या के 34, रायबरेली 20, अमेठी 7, बलरामपुर 6, बाराबंकी 5, बहराइच 4 और गोंडा के 2 मामले शामिल हैं।
मुख्यमंत्री के दो सुरक्षाकर्मी संक्रमित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात दो सुरक्षाकर्मियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ आई है। इससे शासन में हड़कंप मच गया है। बताया गया है कि दोनों संक्रमित जवानों की ड्यूटी आउटर सर्किल में थी। ऐसे में जवान सीएम के सीधे संपर्क में नहीं थे।
आशियना, इंदिरानगर समेत चार थाना क्षेत्र कंटेनमेंट जोन
बढ़ते संक्रमितों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने राजधानी के चार थाना क्षेत्रों आशियाना, सरोजनीनगर, इंदिरानगर और गाजीपुर को सोमवार से पूरी तरह कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया। यहां कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत निगरानी और सख्ती रहेगी।
वहीं, डीजीपी ऑफिस में तैनात एक आईपीएस अधिकारी की रिपोर्ट आई पॉजिटिव आई है। सिविल अस्पताल के दो कर्मियों कंप्यूटर ऑपरेटर व इमरजेंसी ओटी टेक्नीशियन में कोरोना की पुष्टि के बाद ओटी बंद कर दी गई। मेट्रो के अवर अभियंता की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव मिली। इसके बाद यूपीएमआरसी ने तत्काल प्रशासनिक भवन को सैनिटाइज कराया।
सीएमओ ने बताया कि इसके अलावा अलीगंज के 12, इंदिरानगर के 10, गोमतीनगर के 9, आशियाना के 8, राजाजीपुरम के 5, एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड के 5, आलमबाग के 5, चौक के 4, कैंट के 4, पारा के 4, मड़ियांव के 4 कल्याणपुर के 4, चिनहट के 4, हजरतगंज के 4, जानकीपुरम के 4, कृष्णानगर के 3, गुडंबा के 3, बालागंज के 3, मोहनलालगंज के 3, गोमती नगर विस्तार के 3, राजेंद्र नगर के 3, विकासनगर के 3, पीरनगर के 3, सुशांत गोल्फ सिटी के 2, मॉडल हाउस के 2, वृंदावन के 2, ठाकुरगंज के 2, कल्याणपुर के 2, खदरा के 2, फैजाबाद रोड के 2, एआईएम रोड के 2, लाल कुआं के 2, मानस नगर के 2, सीतापुर रोड के 3, रायबरेली रोड के 2 मरीज मिले।
इसी तरह पूरब गांव के 1, रिवर बैंक कॉलोनी के 1, निराला नगर के 1, हुसैनाबाद के 1, सुल्तानपुर रोड के 1, उदयगंज के 1, मेहंदी गंज के 1, पुराना हैदराबाद के 1, मवैया के 1, कैसरबाग के 1, उतरेठिया के 1, सुंदर बाग के 1, शारदा नगर के 1 व टिकैत गंज के 1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सरोजनीनगर तहसील में एक लेखपाल संक्रमित मिला। गुरुवार को 56 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। वहीं 68 अन्य इलाकों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
सपा के शासनकाल में रहे मंत्री
इसमें आंबेडकर नगर जलालपुर निवासी 55 वर्षीय महिला की हृदय संबंधी शिकायत थीं। बुधवार देर रात करीब एक बजे दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। उधर, बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे इंदिरानगर निवासी 18 वर्षीय युवती की भी मौत हो गई। उसे दोपहर में ही भर्ती कराया गया था।
कोरोना से चौथी मौत राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान कोविड हॉस्पिटल में भर्ती बाराबंकी के मरीज की हुई। इसी तरह एरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती मवैया निवासी बुजुर्ग की गुरुवार को मौत हो गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे बलरामपुर अस्पताल से रेफर किया गया था।