फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five new cases of corona in Lucknow

दो गर्भवतियों समेत पांच नये मामले, महिलाओं को नहीं लगी थी वैक्सीन की एक भी डोज

Wed, 15 Dec 2021 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Five new cases of corona in Lucknow
राजधानी में कोरोना के पांच नए मामले आए। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
राजधानी में कोरोना संक्रमण के नए मामले मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को दो गर्भवतियों समेत पांच की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

दोनों महिलाओं को कोविड की एक भी डोज नहीं लगी है। साथ ही तीन अन्य संक्रमितों की ट्रेवेल हिस्ट्री मिली है। स्वास्थ्य विभाग इनकी जीनोम सिक्वेंसिंग करा रहा है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मिलिंद वर्धन ने बताया कि क्वीन मेरी और झलकारीबाई अस्पताल में महिलाएं संक्रमित मिली है। इनकी जांच होने पर संक्रमण मिला।
एक गर्भवती अस्पताल में भर्ती है, जबकि दूसरी होम आइसोलेशन में है। जानकारी में आया है दोनों को ही टीके की एक भी डोज नहीं लगी है। तीसरा मामला पीजीआई में इलाज के दौरान हुई जांच में एक बच्चा संक्रमित मिला। ये बच्चा दूसरे जनपद का है।
विज्ञापन

चौथा मामला रांची से लौटे व्यक्ति का है। एक व्यक्ति भी बाहर से लौटा है। इसने दफ्तर ज्वॉइन करने के लिए कोविड जांच कराई तो संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें से किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं हैं। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से शुरू होगा सेकंड फेज
राजधानी में बुधवार से दूसरे फेज की फोकस सैंपलिंग की जाएगी। पहले दिन ऑटो, टैंपो, ई-रिक्शा, बस ड्राइवर और कंडक्टरों की सैंपलिंग की जाएगी। दूसरे दिन स्कूल-कॉलेजों के शिक्षकों व कर्मचारियों के नमूने लिए जाएंगे। 28 दिसंबर तक अलग-अलग मॉल, बाजार, निजी और सरकारी कार्यालय, केमिस्ट, नर्सिंग होम, जेल, सुधार गृह और वृद्धावस्थाश्रम में टीमें सैंपल लेंगीं। पहले फेज में मेडिकल इंस्टीट्यूट और अस्पतालों में नमूने लिए गए थे।

गर्भवतियों के लिए सुरक्षित है टीका
गर्भवतियों के लिए टीकाकरण पूरी तरह से सुरक्षित है। यह बच्चे की भी संक्रमण से रक्षा करता है। इसलिए जिन गर्भवतियों ने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है, उनको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेकर टीकाकरण करा लेना चाहिए।
- डॉ. मिलिंद वर्धन, जिला सर्विलांस अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed