फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जनता कर्फ्यू के पांच महीने बाद अब ऐसा है नवाबों के शहर लखनऊ का नजारा, तस्वीरें

Mon, 24 Aug 2020 12:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 24 Aug 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
Five months after janata curfew in Lucknow.
जनता कर्फ्यू - फोटो : amar ujala

24 अगस्त को देश में कोरोना वायरस के कारण लगाए गए पहले जनता कर्फ्यू के बाद लॉकडाउन के पांच महीने पूरे हो रहे हैं। पहले लॉकडाउन लगा और अब अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब अलग-अलग शहरों में सिर्फ उन्हीं इलाकों को कंटेनमेंट घोषित किया गया है जहां कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं।



इन पांच महीनों में लखनऊ शहर के नजारे पूरी तरह बदल चुके हैं। जो शहर अपनी शाम और भोजन को लेकर पूरी दुनिया में जाना जाता था वहां अब शामें उतनी गुलजार नहीं होती हैं। लजीज पकवानों की जिन दुकानों पर भीड़ लगती थी वो अब बंद हैं।

शहर के बाजार, पार्क, ऐतिहासिक स्थल, प्रसिद्ध मंदिर, युवाओं के अड्डे मरीन ड्राइव और गोमती रिवर फ्रंट पर अब न तो पहले की तरह चहल-पहल है और न ही मौज-मस्ती।

कोरोना ने लोगों को घरों तक ही सीमित कर दिया है। दुकानदारों का कहना है कि वीकेंड को लगने वाला लॉकडाउन एक ब्रेक का काम करता है। जो कि सप्ताह के पांच दिन बढ़ने वाले व्यापार को अंतिम दो दिनों में रोक देती है।

आइये तस्वीरों में देखते हैं पांच महीने बाद अब क्या हैं शहर के हालात:

Five months after janata curfew in Lucknow.
जनता कर्फ्यू - फोटो : amar ujala

ये राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके का पांच महीने पहले का दृश्य है। ये इलाका हमेशा ही लोगों से गुलजार रहता था। यहां शॉपिंग एरिया होने के साथ ही यहां की गंजिंग का एक अलग ही क्रेज रहा है।

Five months after janata curfew in Lucknow.
जनता कर्फ्यू - फोटो : amar ujala

लॉकडाउन खत्म होने के बाद अब इस इलाके में दिन में ट्रैफिक तो नजर आता है पर शाम होते- होते लोग छंटने लगते है। वीकेंड में लगने वाला लॉकडाउन यहां सूनापन लाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Five months after janata curfew in Lucknow.
जनता कर्फ्यू - फोटो : amar ujala

ये दृश्य लखनऊ के अमीनाबाद इलाके का है। लखनऊ का प्रमुख शॉपिंग एरिया होने के कारण आम दिनों में यहां पैर रखने तक की जगह मुश्किल से मिलती थी।

विज्ञापन
Five months after janata curfew in Lucknow.
जनता कर्फ्यू - फोटो : amar ujala

अब अमीनाबाद के बाजारों में कम ही भीड़ होती है। अब यहां पहले की तरह रौनक नहीं है। कारोबारियों का कहना है कि पहले की तरह व्यापार का माहौल बनने में समय लगेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed