फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   five kilo watt electricity connection will charge more

पांच किलोवाट का बिजली कनेक्शन महंगा, अब आर्मर्ड केबल से जलेगी बिजली

Mon, 22 Jul 2019 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
five kilo watt electricity connection  will charge more
अब पांच किलोवाट का बिजली कनेक्शन महंगा
विज्ञापन

लखनऊ। पांच किलोवाट या इससे अधिक विद्युत लोड के कनेक्शन की बिजली साधारण केबल के बजाय अब आर्म्ड केबल (स्टील वायर कवर्ड) से जलेगी। इसी वजह से अब यह बिजली कनेक्शन कराना महंगा हो गया है। सिंगल फेज बिजली कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ता को स्टीमेट शुल्क के अलावा आर्म्ड केबल पर 2000 से 4000 रुपये तक खर्च करने होंगे। यानी उपभोक्ता को आर्म्ड केबल बाजार से खरीदना पड़ेगा।
विद्युत नियामक आयोग ने नई कास्ट डाटा बुक में यह प्रावधान किया है। उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन आर्म्ड केबल से किया जाएगा। अब तक यह कनेक्शन साधारण केबल से होता था, जिस पर 350 से 700 रुपये तक खर्च होते थे। यानी 6 एमएम के साधारण केबल की कीमत 16 रुपये प्रति मीटर, पर आर्म्ड केबल 100 रुपये मीटर है। इसी प्रकार थ्री फेज कनेक्शन में 16 एमएम साधारण केबल से कनेक्शन होता है, उसकी जगह आर्म्ड केबल लगेगा। इस रेंज का साधारण केबल 60 रुपये मीटर और आर्म्ड केबल 230 रुपये मीटर तक है। थ्री फेज बिजली कनेक्शन लेने के लिए आवेदक की अब पहले से अधिक जेब कटेगी।
विज्ञापन

----
ये है आर्म्ड केबल
अधिशासी अभियंता राम अवतार के मुताबिक, आर्म्ड केबल में फेज एवं न्यूट्रल के तार को स्टील वायर से कवर्ड किया गया है। इसको आसानी से काटना संभव नहीं होगा। स्टील वायर होने के कारण यह केबल साधारण से महंगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केबल का रेट प्रति मीटर रुपये में
साइज साधारण आर्म्ड
सिंगल फेज 6 एमएम 16 100
सिंगल फेज 10 एमएम 25 140
थ्री फेज 16 एमएम 60 230
---
बिजली चोरी पर लगेगा अंकुश
विद्युत नियामक आयोग ने कास्ट डाटा बुक में पांच किलोवाट या इससे अधिक विद्युत लोड का कनेक्शन आर्म्ड केबल से देने का प्रावधान किया है, जो विभाग हित में है। उपभोक्ता अब मीटर से पहले केबल काट कर बिजली चोरी नहीं कर पाएंगे।
- डीके त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता- सर्किल-चार, लेसा सिस गोमती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed