{"_id":"6383b04c07de5032bb517e6b","slug":"five-injurd-in-road-accident-lucknow-news-lko659210388","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सड़क हादसों में पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सड़क हादसों में पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। इनायतनगर थाना क्षेत्र के बारुन बाजार नवगढिय़ा निवासी मिलन (38) व राजेंद्र (35) किसी कार्य से बाइक से शहर आए थे। इस बीच हाइवे पर सांई दाता कुटिया के निकट जनौरा की तरफ जाने वाले कट को पार करने लगे, तभी अयोध्या की तरफ से आ रही ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी हवाईपट्टी ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया।
चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि घायल युवक मजदूरी करने आए थे और सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आ गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया गया है, तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर, बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात दो बाइकों में हुई भिड़ंत में एक बाइक सवार समेत तीन लोग घायल हो गए।
पुहंपी चौराहे के पास हुए हादसे में पुहंपी निवासी बाइक चालक दिलीप उपाध्याय (30), मीना कुमारी (40) व सावित्री देवी (70) घायल हो गए। सभी एक बाइक पर सवार थे, और हेलमेट नहीं लगाए थे। घायलों को सीएचसी बीकापुर पहुंचाया। उपचार के बाद चिकित्सक ने उन्हें घर भेज दिया।