{"_id":"6751f643d8c17466a9080d44","slug":"five-including-girl-injured-in-road-accidents-shravasti-news-c-104-1-srv1002-108163-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सड़क हादसों में बालिका सहित पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सड़क हादसों में बालिका सहित पांच घायल
Fri, 06 Dec 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 06 Dec 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हुए अलग-अलग हादसों में बालिका सहित पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी सिरसिया में प्राथमिक इलाज के बाद संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया।
सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम सुतईपुरवा निवासी नीलम (7) अपनी मां के साथ तकिया गांव निवासी रिश्तेदार के घर आई थी। जहां से बृहस्पतिवार दोनों टेंपो से कशियापुर जा रही थी। कोयलहवा के पास अहलादनगर मोड़ पर टैंपो से उतरते समय तेज रफ्तार बाइक ने नीलम को टक्कर मार कर घायल कर दिया। उसे सीएचसी सिरसिया में भर्ती कराया। जहां से उसे भिनगा रेफर कर दिया गया।
इसी तरह लालनगर सिपहिया निवासी आकाश नईमी बाइक से जोखवा बाजार जा रहा था। सिरसिया बलरामपुर मार्ग स्थित विभूति नाथ मंदिर गेट के पास घोलिया निवासी कामेश्वर के बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। घटना में दोनों बाइक सवार गंघायल हो गए। थाना क्षेत्र के ही ग्राम धर्मन्तापुर निवासी मायावती व सेमरहना निवासी रीता देवी टेंपो से भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बैरागी जोत रिश्तेदारी में जा रही थी। जनकपुर पेट्रोल पंप के पास बाइक से टेंपो की भिड़ंत में मायावती व रीता घायल हो गई।