फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   five grooms reached in marriage

Lucknow News: पांच घोड़ों पर सवार होकर एक साथ बरात लेकर पहुंचे पांच दूल्हे

Fri, 23 Dec 2022 08:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
five grooms reached in marriage
लखनऊ। डालीगंज के नयागंज से बैंडबाजे के साथ धूमधाम से पांच दूल्हों की एक साथ बरात निकली। बॉलीवुड गीतों पर नाचते-झूमते बराती थे तो वहीं इस अद्भुत बरात को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी थी। मौका था डालीगंज के मौसमगंज रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार को सामूहिक विवाह समारोह का।
विज्ञापन

श्री राधा सखी सेवा परिवार समिति के मानस मंदिर में कन्यादान उत्सव के दौरान बृहस्पतिवार को पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह हुआ। पंडित मुन्ना महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न कराया। इससे पहले बरात डालीगंज के नयागंज से निकली तो पांच घोड़ों पर सवार दूल्हों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। बैंड की धुनों पर नाचते बराती मानस मंदिर पहुंचे। यहां द्वारचार से लेकर जयमाल के साथ ही सोनू संग पूजा, राधा संग बुद्धू, संजना संग अमित, पवन संग प्रीति और नेहा संग सुमित ने सात फेरे लेकर जिंदगी की नई पारी की शुरूआत की।
विज्ञापन

दायित्व का बोध कराती है पगड़ी
इस मौके पर पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आज सभी लोग पगड़ी पहने हुए हैं। पगड़ी दायित्व का बोध कराती है। जीवन के निर्वहन में परंपराओं का बड़ा महत्व है और हर परंपरा के पीछे दायित्व छिपा रहता है। भाजपा विधायक डॉ. नीरज बोरा, पार्षद रेखा रोशनी, अपर्णा निवेटिया, मौसमगंज रामलीला समिति के अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, पवन तलवार, अनिल जैन, मोहित गुप्ता आदि ने भी नए जोड़ों को आशीर्वाद दिया। संस्था की अध्यक्ष सुषमा अग्रवाल ने बताया कि सामूहिक विवाह पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न कराया गया। नव दंपतियों को गृहस्थी का सामान समिति की ओर से दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंखों में थे खुशी के आंसू
गोधूलि वेला में एक तरफ सूरज ढल रहा था तो दूसरी ओर अपनी गृहस्थ जीवन की नई पारी शुरू करने के लिए दुल्हनें विदा हो रहीं थीं। इस दौरान यहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम थीं। तो वहीं खुशी इस बात की थी कि पांच युगल अपने जीवन की नई पारी की शुरूआत करने जा रहे हैं। सभी ने इन नव दंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके मंगलमय जीवन की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed