{"_id":"5b4a1da14f1c1b49748b4a09","slug":"five-got-injured-in-acid-attack-in-shravasti","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के सामने से गिट्टी हटाने को लेकर हुए विवाद में तेजाब फेंका, पांच झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के सामने से गिट्टी हटाने को लेकर हुए विवाद में तेजाब फेंका, पांच झुलसे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रावस्ती
Updated Sat, 14 Jul 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के सामने रखी गिट्टी नहीं हटाने पर हुए विवाद में शनिवार को श्रावस्ती के शिवगढ़ कला गांव में पड़ोसी भिड़ गए। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इसमें अनोखी लाल व उसकी मां को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
इसी दौरान अनोखी लाल अपने घर में गया और वहां से तेजाब लाकर दूसरे पक्ष के रामचंदर व उसके परिवारीजनों पर फेंक दिया। तेजाब से रीता देवी, चंद्रकला, हरीराम, अजय कुमार व रामचंदर गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
पुलिस ने एंबुलेंस से पांचों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष मल्हीपुर वकील पांडेय ने बताया कि अनोखी लाल की तहरीर पर दूसरे पक्ष के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष से अभी कोई सूचना नहीं मिली है। तहरीर मिली तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन