फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five died in an accident in Balrampur.

ट्रक व मैजिक में जबरदस्त भिड़ंत, पांच की मौत

Sun, 03 May 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलरामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बलरामपुर Updated Sun, 03 May 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
Five died in an accident in Balrampur.

नगर कोतवाली क्षेत्र में बिजलीपुर गांव के पास शुक्रवार रात बारात से रोड लाइट व मजदूरों को लेकर लौट रही टाटा मैजिक ट्रक से टकरा गई। टकराने के बाद गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। हादसे में मैजिक के चालक व चार मजदूरों की मौत हो गई।

विज्ञापन


दुर्घटना में पांच अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन घायलों की हालत नाजुक होने पर उन्हें गोंडा रेफर कर दिया गया है। एक घायल का जिला अस्पताल तथा एक का संयुक्त जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र के ग्राम घुघुरपुर निवासी राम गोपाल ने बताया कि वह तथा अन्य साथी शुक्रवार शाम नहरबालागंज से रोड़ लाइट का सामान लादकर टाटा मैजिक से तुलसीपुर शादी समारोह में गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब एक बजे काम खत्म होने के बाद नौ मजदूर और रोड लाइट का सामान लेकर गाड़ी वापस नहरबालागंज आ रही थी। इसी दौरान बिजलीपुर गांव के निकट मैजिक सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मैजिक सड़क के किनारे गड्ढे खाई में गिर गई।

इनकी हुई मौत

Five died in an accident in Balrampur.

हादसे में मैजिक चालक गनेशपुर निवासी मोहम्मद असलम तथा मजदूर घुघुरपुर निवासी कौशल (15), ओंकार (14) व बाबादीन (15) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायल घुघुरपुर निवासी होली (15), मित्तन (13), छोटकने (21), रामगोपाल (14), लालचंद (14) व आज्ञाराम (15) को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान होली की मौत हो गई।

गंभीर रूप से घायल मित्तन, छोटकने व लालचंद को गोंडा रेफर कर दिया गया है। आज्ञाराम को संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। रामगोपाल का इलाज जिला चिकित्सालय में ही चल रहा है।

रामगोपाल ने मामले की तहरीर नगर कोतवाली में दी है। नगर कोतवाल बब्बन यादव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रक का चालक मौके से भाग निकला। मामले की छानबीन की जा रही है।

...और गांव में मच गया कोहराम

Five died in an accident in Balrampur.

मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करने वाले चार मजदूरों की मौत से घुघुलपुर गांव में कोहराम मच गया है। सदर विधायक जगराम पासवान ने हादसे की सूचना मिलते ही घुघुलपुर गांव का दौरा किया।

विधायक ने डीएम गोंडा व सीएमओ गोंडा से फोन पर घायलों का बेहतर इलाज करने को कहा है। विधायक ने बताया कि मृतक गरीब परिवार से थे। उनके परिवारीजनों को हरसंभव मदद दिलाई जाएगी तथा प्रदेश सरकार से भी मदद के लिए कहा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed