UP: आंधी-पानी और बिजली गिरने से 12 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के कई जिलों में आई आंधी-पानी से तबाही मच गई है। आंधी से सैकड़ों पेड़, झोपड़ियां गिर गए। बिजली के खंभे गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। कई जगह आवागमन घंटो बाधित हुआ।
आंधी-पानी के चलते हुए विभिन्न हादसों में पूर्वांचल में सात व अवध में पांच लोगो की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
बहराइच में बुधवार भोर अचानक मौसम बिगड़ गया। तेज हवा के साथ 40 मिनट तक जोरदार बारिश हुई। इस दौरान बिजली गिरने से विशेश्वरगंज में रूमा देवी (45) की मौत हो गई। पेड़ गिरने से पांच लोग घायल हो गए।
अंबेडकरनगर जिले के मरथुआ सरैया में मंगलवार देर रात आई आंधी से कच्ची दीवार ढह गई। जिससे मासूम समर (2) की मौत हो गई और उसकी मां मंजू (32) घायल हो गई। फैजाबाद के गोसाईगंज में विद्युत पोल गिरने से चपेट में आए कालीचरन की मौत हो गई। जबकि बिजली गिरने से दो लोग झुलस गए।
इन जिलों में हुए ये हादसे
अयोध्या रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के ट्रैक पर पेड़ गिर गया, जिससे यह ट्रैक बाधित रहा। इसके अलावा गोंडा के कौड़िया थाना क्षेत्र में मिट्टी की दीवार ढह गई। इससे मलबे के नीचे दबकर शमीमुननिशां (40) पत्नी रहमत अली की मौत हो गई।
मोतीगंज के चौरी हरसोपट्टी गांव में पेड़ गिरने से सहदेव शुक्ल की बेटी निमकी (14) की दबकर मौत हो गई। उधर, पूर्वांचल में आजमगढ़, गाजीपुर में भी आंधी-बारिश ने बड़ी तबाही मचाई।
कई गांवों में पेड़ और विद्युत पोल गिर गए। यहां आजमगढ़, गाजीपुर और जौनपुर में दो-दो वहीं मऊ में एक की मौत हो गई।