फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   five day remand of salman khurshid vaani

आज कराया जाएगा दोनों जिहादियों का आमना-सामना, सलमान पांच दिन की रिमांड पर

Wed, 24 Jun 2020 01:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 24 Jun 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
five day remand of salman khurshid vaani
इनामुल हक - फोटो : अमर उजाला

यूपी एटीएस ने कश्मीर से गिरफ्तार किए गए जिहादी सलमान खुर्शीद वानी का पांच दिन का कस्टडी रिमांड हासिल कर लिया है। एटीएस उसे बुधवार को अपनी अभिरक्षा में लेगी और उसका व पूर्व में गिरफ्तार इनामुल का आमना सामना कराया जाएगा। 

विज्ञापन


गिरफ़्तारी के फौरन बाद हुई पूछताछ में सलमान ने एटीएस के सामने कई अहम राज उगले हैं जिनकी तस्दीक की जा रही है। एटीएस की टीम सलमान को सोमवार देर रात लखनऊ लाई। उसे मंगलवार को अदालत के सामने पेश किया गया। एटीएस ने अदालत से उसकी सात दिन की कस्टडी रिमांड मांगी थी जिस पर कोर्ट ने पांच दिन की रिमांड स्वीकृत की। 
विज्ञापन


एटीएस बुधवार सुबह उसे अपनी अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर देगी। अभी तक इनामुल और सलमान से जो जानकारी सामने आई है उससे जांच एजेंसी चौकन्ना हो गई है। बागपत में रहने के दौरान सलमान ने कई युवाओं से संपर्क किया था और उन्हें अपनी जिहादी मुहिम से जुडने को प्रेरित किया था। कुछ युवक इसके बाद से लगातार उसके संपर्क में थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे ही कई युवा इनामुल के भी संपर्क में थे। दोनों जिहादी यूपी के अलावा अन्य प्रदेशों में भी अपना नेटवर्क फैला रहे थे। प्रारम्भिक पूछताछ में एटीएस को पता चल है कि इनामुल और सलमान पहले भी दिल्ली जा चुके हैं।  जुलाई में उनकी दिल्ली में निर्णायक मीटिंग होनी थी जिसमें वह अपने संगठन और आतंकी मुहिम को तय करने वाले थे। एटीएस के सूत्र बताते हैं कि इस मीटिंग में केरल व दिल्ली के युवाओं के साथ कुछ अन्य प्रदेशों के लोग भी शामिल होने वाले थे। 

एटीएस बुधवार को दोनों को आमने सामने बैठा कर उनसे इस मीटिंग में शामिल होने वाले उनके साथियों के बारे में जानकारी करेगी। इसके साथ अभी तक इन दोनों के द्वारा जिन लोगों से संपर्क किया गया है इसकी भी जानकारी की जानी है। एटीएस इस ग्रुप के मंसूबों की जानकारी करने कि कोशिश में है।  अल कायदा से संपर्क की लगातार कर रहे थे कोशिश  एटीएस कि नजर इनामुल पर तब पड़ी जब उसे इस बात की जानकारी हुई कि बरेली से कोई पाकिस्तान व अन्य खाड़ी देशों में संपर्क करने की कोशिश कर रहा है। 

सूत्र बताते हैं कि इनामुल के साथ सलमान भी इस काम में जुटा था और वह कश्मीर में आतंकियों के संपर्क में आने की कोशिश में था। हालांकि एटीएस को अंदेशा है कि इन दोनों ने आतंकी संगठन से संपर्क कर लिया था पर अभी इसकी तस्दीक नहीं हो सकी है।  मोबाईल फोन से खुलेंगे कई राज  एटीएस ने इनामुल और सलमान दोनों के ही मोबाईल फोन कब्जे में ले लिए हैं। 


सलमान के पास से एक लैपटाप भी बरामद होने कि जानकारी सामने आ रही है। एटीएस के अफसरों का कहना है कि दोनों ने ही अपने फोन में कुछ खास एपलिकेशन के जरिए संदेशों का आदान प्रदान कर रहे थे। इस तरह की वार्ता में कुछ और साथियों के भी जुड़े होने की बात सामने आई है। एटीएस इन एपलिकेशन को डिकोड कर असलियत तक पहुँचने के प्रयास में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed