फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five-day festival 'Raabta Lucknow Calcutta Ka' begins today

Lucknow News: पांच दिवसीय उत्सव 'राब्ता लखनऊ कलकत्ता का' का आगाज आज से

Fri, 30 Jan 2026 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 30 Jan 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Five-day festival 'Raabta Lucknow Calcutta Ka' begins today
लखनऊ। महिंद्रा सनतकदा लखनऊ फेस्टिवल-2026 का 17वां संस्करण ''राब्ता लखनऊ कलकत्ता का'' कैसरबाग सि्थत सफेद बारादरी में शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इस पांच दिवसीय दिवसीय उत्सव में लखनऊ और कोलकाता इन दो ऐतिहासिक शहरों के गहरे सांस्कृतिक रिश्ता उजागर होगा। उत्सव की फाउंडर माधवी कुकरेजा ने बताया कि सफेद बारादरी में लगने वाले क्राफ्ट बाजार में देशभर की कला, हस्तशिल्प और कपड़ों की प्रदर्शनी देखने को मिलेगी। रविवार को एमएसएलएफ का होम कुक्ड फूड फेस्टिवल भी होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गोकुल दास जी और उनकी महिला मंडली का ढाक प्रदर्शन होगा। बौद्धिक सत्रों में नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी का मुख्य व्याख्यान होगा। अभिजीत एक भारतीय-अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं, जिन्हें वैश्विक गरीबी को कम करने के लिए उनके प्रयोगात्मक शोध के लिए 2019 में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार (संयुक्त रूप से) मिला था। फेस्टिवल में सुबह का कॉन्सर्ट ''सहर'' होगा, जिसमें लखनऊ-शाहजहांपुर घराने के ख्यातनाम सरोद वादक उस्ताद इरफान मोहम्मद खान प्रस्तुत करेंगे। इनके साथ तबले पर उस्ताद इल्मास हुसैन खान साथ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed