फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five arrested in robbery worth Rs 80 lakh

Lucknow News: 80 लाख की डकैती में पांच गिरफ्तार

Mon, 05 Feb 2024 03:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Five arrested in robbery worth Rs 80 lakh
लखनऊ। ट्रांसफार्मर फैक्टरी में 80 लाख का डाका बरेली के गैंग ने डाला था। रविवार को पुलिस ने बरेली के नरियावल व उड़ला जागीर इलाके से पांच डकैतों को गिरफ्तार किया। जिस डीसीएम में कॉपर क्वाइल ले गए थे उसे भी बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। एक-दो दिन में पुलिस वारदात का खुलासा करेगी।
विज्ञापन




देवा रोड पर संजीव अग्रवाल की बालाजी ट्रांसफार्मर्स नाम से फैक्टरी है। 26 जनवरी की रात दस-बाहर डकैतों ने फैक्टरी में धावा बोल दिया था। कर्मचारियों व सुरक्षाकर्मी को बंधक बना करीब 80 लाख रुपये कॉपर क्वाइल डकैत ले गए थे। सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से पुलिस ने डीसीएम को ट्रेस किया था। उसी के जरिये पुलिस ने बरेली के नरियावल और उड़ला जागीर इलाके में छापा मारा। जहां से डीसीएम बरामद करने के साथ ही पांच डकैतों को भी पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अभी गैंग के और डकैतों की गिरफ्तारी बाकी है। पुलिस ये भी पता कर रही है कि आखिर साजिशकर्ता कौन है? डकैतों ने इसी फैक्टरी को ही निशाना क्यों बनाया?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed