फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   five arrested in planed suicide case of bhajyumo leader pratyush

प्रत्यूष भईया ने डांटकर कहा था चाकू मारो 307 का केस बनना चाहिए : अनिल राणा

Mon, 10 Dec 2018 09:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 10 Dec 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
five arrested in planed suicide case of bhajyumo leader pratyush
प्रत्यूष मणि त्रिपाठी - फोटो : amar ujala

भाजयुमो नेता प्रत्यूषमणि त्रिपाठी ने छेड़खानी का केस दर्ज कराने वाली युवती के परिवार को संगीन धारा में फंसाने और गनर के लिए समर्थकों संग खुद पर हमले की साजिश रची थी। वार गहरा होने से जान से हाथ धोना पड़ा। अमर उजाला की पहल पर पड़ताल में जुटी पुलिस ने साजिश में शामिल पांच दोस्तों को सोमवार को गिरफ्तार करके हत्याकांड का खुलासा किया है।

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक ट्रांसगोमती हरेंद्र कुमार ने बताया कि 3 दिसंबर की रात महानगर के बादशाहनगर में प्रत्यूषमणि त्रिपाठी की हत्या के मामले में सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रानिक सर्विलांस और अन्य तरीकों से गहन छानबीन के बाद महाराजगंज के थाना श्याम देवरवा के गांव मोहम्मदा के मूल निवासी अनिल कुमार राणा, मड़ियांव की कृष्ण लोक कॉलोनी फैजुल्लागंज निवासी आशीष अवस्थी, मड़ियांव के ही गांव सैदापुर निवासी महेंद्र गुप्ता, आजमगढ़ के अहिरौरा थाने के कोठवा जलालपुर निवासी प्रभात कुमार उर्फ ऋषि और अलीगंज के योगीनगर त्रिवेणीनगर-3 के अमित अवस्थी उर्फ राजा को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल दो बाइक, 7 मोबाइल फोन, सीसीटीवी फुटेज में नजर आए कपड़े व जूते बरामद हुए हैं। हमले में इस्तेमाल चाकू और सर्जरी ग्लब्स कुकरैल नाला में फेंक दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुद प्रत्यूष ही था हमले का मास्टर माइंड 

five arrested in planed suicide case of bhajyumo leader pratyush
मेडिकल स्टोर से सर्जरी ग्लब्स खरीदता प्रत्यूष का साथी

क्षेत्राधिकारी महानगर संतोष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अपराध दीपक कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक विकास कुमार पांडेय ने पांचों आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ की। खुलासा हुआ कि प्रत्यूषमणि ने अपने मोहल्ले के सलमान, अदनान और उनके दोस्तों को हत्या के प्रयास में फंसाने के लिए खुद पर हमले की साजिश रची थी।

खुद ही दोस्त के साथ अमीनबाद के गड़बड़झाला में 250 रुपये में मांस काटने वाला चाकू खरीदा। अंगुलियों के निशान से बचने के लिए मेडिकल स्टोर से सर्जरी ग्लब्स मंगाए थे। घटनास्थल से कुछ दूरी पर ठेले पर अंडे खाने के साथ सीसीटीवी कैमरे व पुलिस की गतिविधियों का जायजा लिया था। महानगर के एक मेडिकल स्टोर में महेंद्र गुप्ता द्वारा सर्जरी ग्लब्स खरीदे जाने के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं।

साथी को डपट कर कराया खुद पर हमला 

प्रत्यूषमणि त्रिपाठी ने अपने सबसे विश्वस्त आशीष अवस्थी से कातिलाना हमला करने को कहा लेकिन वह वफादारी की दुहाई देते हुए रो पड़ा। इस पर अनिल राणा को चाकू थमाया। डांटते हुए कहा कि 307 का केस न बना तो पड़ोसी जेल नहीं जा पाएंगे। शराब के नशे में अनिल ने प्रत्यूष के कंधे पर चाकू से वार किया तो उसने फटकार लगाई।

कहा कि सीने के पास गंभीर चोट आनी चाहिए। प्रत्यूष के तन पर सदरी व अन्य कपड़े देखते हुए अनिल राणा ने जोरदार वार किया, लेकिन ध्यान रखा कि उसके हृदय पर चोट न आए। प्रत्यूष को घायल होकर गिरते देख पांचों समर्थक उसे उठाने दौड़े। उसने डांटकर भगाया। कहा कि कॉल आने पर ट्रॉमा सेंटर पहुंचना।

मिट्टी के ठेके के दौरान चिह्नित किया घटनास्थल 

क्षेत्राधिकारी अपराध दीपक कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्यूषमणि त्रिपाठी ने कुकरैल फ्लाईओवर में मिट्टी का ठेका लिया था। आवागमन के दौरान उसने बंद पड़े पेट्रोलपंप के सामने डॉ नकुल सिन्हा के घर से सटी सड़क को चुना। ऐसे स्थान पर हमला कराया कि फैजाबाद रोड पर आवागमन करने वाले लोग उसे घायल पड़ा देख सकें। रात 10:35 से 10:37 के बीच हमला करके समर्थकों के चले जाने के तीन मिनट बाद एक राहगीर को देखकर शोर मचाया। सड़क हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को तसल्ली से लेटे हुए सलमान द्वारा कातिलाना हमले की कहानी सुनाई। पुलिस टीम ने आनन फानन में ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां भी सलमान द्वारा हमले की रट लगाए रहा और थोड़ी देर बाद दम तोड़ दिया। 

पत्नी की कॉल पर ट्रॉमा पहुंचे साजिश में शामिल समर्थक

अपर पुलिस अधीक्षक ट्रांसगोमती ने बताया कि सड़क पर घायल मिले युवक की पहचान भाजयुमो नेता प्रत्यूषमणि त्रिपाठी के रूप में होते ही पुलिस ने उनकी पत्नी प्रतिमा त्रिपाठी को फोन करके हादसे की जानकारी दी। प्रतिमा ने प्रत्यूषमणि के साथ 3 दिसंबर की शाम छह बजे घर से निकले आशीष को फोन किया और आशीष ने अन्य समर्थकों को कॉल करके ट्रॉमा सेंटर पहुंचने को कहा। इस दौरान अनिल राणा सरोजनीनगर के न्यू गुड़ौरा स्थित अपने आवास पर पहुंच चुका था, जबकि महेंद्र, प्रभात और अमित अवस्थी अपने नेता के घायल होने की सूचना के इंतजार में इलाके में भ्रमण करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed