फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fishes died in Ganga in Raebareli.

गंगा में फैला खतरनाक जहर, हजारों मछलियां मरीं

Fri, 24 Jun 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरेनी (रायबरेली)
ब्यूरो/अमर उजाला, सरेनी (रायबरेली) Updated Fri, 24 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Fishes died in Ganga in Raebareli.
मरी मछलियां व उन्हें दिखाता एक युवक - फोटो : amar ujala

गंगा नदी में हजारों मछलियां मर गईं। गेगासों स्थित घाट पर मरी मछलियों के उतराने से हड़कंप मच गया है। कुछ मछलियां पानी के तेज बहाव में बह गई, वहीं कुछ मरी मछलियां नदी के किनारे पड़ी हैं।

विज्ञापन


इससे दुर्गंध बढ़ने लगी है, लेकिन प्रशानिक व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं है। लोगों का मानना है कि फैक्ट्रियों का कैमिकल युक्त पानी छोड़े जाने से ऐसा हुआ।
विज्ञापन


रोज की तरह शुक्रवार की सुबह इलाके के लोग गंगा में स्नान के लिए गेगासों घाट पर पहुंचे। वहां का नजारा देखा तो लोगों के होश उड़ गए। नदी के किनारे जहां तक नजर गई, हर तरफ मछलियां मरी पड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भारी मात्रा में मरी हुई मछलियां गंगा के तेज बहाव में बह रही थी। वहीं कुछ दुर्लभ प्रजाति के कछुए भी नदी के किनारे मरे हुए पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आक्सीजन की कमी से हो सकती है मौत

Fishes died in Ganga in Raebareli.

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी केके चौधरी का कहना है कि मछलियां पानी में घुलित आक्सीजन के सहारे जीवित रहती हैं। पानी में आक्सीजन की कमी होने पर उनकी जान जा सकती है। पानी में आक्सीजन की कमी की प्रमुख दो वजह होती हैं। एक तो पानी का बहुत अधिक दूषित होना, वहीं दूसरी वजह पानी का जहरीला होना है। पानी में जहर होने से भी मछलियों की मौत हो जाती है।

नहीं जानकारी, कराएंगे जांच
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. एके सिंह का कहना है कि गंगा नदी के पानी की समय-समय पर जांच कराई जाती है। मछलियों की मौत की जानकारी नहीं है। घटना की जांच कराई जाएगी। यदि वाकई मछलियां मरी हैं तो इसकी वजह का पता लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed