फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   first women bank starts in lucknow from today

अब महिलाओं के हाथों होगी बैंक की कमान

Tue, 19 Nov 2013 01:01 AM IST
ज्ञान सक्सेना/लखनऊ
ज्ञान सक्सेना/लखनऊ Updated Tue, 19 Nov 2013 01:01 AM IST
विज्ञापन
first women bank starts in lucknow from today

देश की आधी आबादी को अब बैकिंग कामकाज कराने में पुरुषों के साथ घंटों लाइन में लग परेशानी झेलने से छुटकारा मिलेगा।

विज्ञापन


सरकारी क्षेत्र में शुरू होने वाली देश की पहली भारतीय महिला बैंक की पहली शाखा का शुभारंभ मंगलवार को राजधानी में होगा।

मंगलवार को मुंबई में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की मौजूदगी में देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की ओर से पहले भारतीय महिला बैंक के उद्घाटन के साथ ही राजधानी लखनऊ में भी इसकी पहली शाखा का लोकार्पण होगा।

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक होने के नाते बैंक ऑफ बड़ौदा की निगरानी में यह भारतीय महिला बैंक शाखा रीजेंसी प्लाजा पार्क रोड पर संचालित होगा।

यह जानकारी सोमवार को सहायक महाप्रबंधक (समन्वय) रोशन लाल ने दी। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य महिलाओं में बैकिंग कामकाज के प्रति जागरूकता लाना है।

 राजधानी में खुलने वाली पहली भारतीय महिला बैंक की कमान फिलहाल ब्रांच मैनेजर उत्तम नेगी संभालेंगे। दो महिला स्टाफ के साथ शुरू होने वाली पार्क रोड शाखा में फिलहाल पुरुष स्टाफ भी रहेगा।
विज्ञापन


लेकिन जल्द ही इस शाखा में प्रबंधक से लेकर लिपिकीय, कैशियर व चतुर्थ श्रेणी सभी तरह के पूरे स्टाफ में महिला कर्मियों की तैनाती होगी।

शाखा प्रबंधक नेगी ने बताया कि भारतीय महिला बैंक में सामान्य खाताधारी महिला व पुरुष दोनों ही होंगे लेकिन सिर्फ महिला खातेदारों को ही इस बैंक से सभी तरह के बैकिंग लोन लेने की सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुष खाताधारी इससे वंचित रहेंगे। इसके साथ ही इस बैंक शाखा में महिला खातेदारों के लिए विशेषतौर पर फिक्स डिपॉजिट स्कीम, लोन स्कीम, सेविंग खाता, चालू खाता सहित बैकिंग क्षेत्र से जुड़ी सभी ऑनलाइन सुविधाओं के संचालन को अलग काउंटर के साथ ही बैंक परिसर में ही एटीएम बूथ सुविधा भी मुहैया करायी जाएगी।


उन्होंने बताया कि अक्सर पुरुष कर्मियों से बातचीत करने अथवा बैकिंग कार्य संबंधी जिज्ञासा का समाधान कराने में महिला खातेदार पूरी स्वतंत्रता नहीं बरत पातीं।

भारतीय महिला बैंक में पूरी तरह महिला स्टाफ के बीच कामकाज होने का माहौल उनकी इस संकोची प्रवृत्ति को काफी हद तक दूर कराने में सफल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed