फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   first warehousing unit of new logistic plan

राजधानी में स्थापित होगी नई लॉजिस्टिक्स नीति की पहली वेयरहाउसिंग इकाई

Mon, 04 Jan 2021 01:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
first warehousing unit of new logistic plan
सरकार ने दी मंजूरी, 85 करोड़ रुपये निवेश से स्थापित होगी
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने राज्य की वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक नीति-2018 के अंतर्गत पहले निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह वेयरहाउसिंग इकाई राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर में स्थापित होगी।
औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित प्राधिकार प्राप्त समिति की संस्तुति पर नानक लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह इकाई सरोजनी नगर के भउकापुर गांव में 86,000 वर्ग मीटर में स्थापित होगी। इस पर करीब 85 करोड़ रुपये निवेश होगा। महाना ने बताया कि वेयरहाउसिंग सप्लाई चेन (आपूर्ति शृंखला) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे केंद्रीकृत भंडारण सुविधा उपलब्ध होती है। खासतौर से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम के लिए बेहतर इन्वेंट्री प्रबंधन के साथ औद्योगिक इकाइयों में निर्मित उत्पादों की सुगम पैकिंग, वितरण और डिलीवरी सुनिश्चित होती है।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आलोक कुमार ने बताया कि वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में निवेश के लिए अब तक 438 करोड़ रुपये के 6 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनमें से राज्य सरकार की स्वीकृति प्राप्त करने वाली यह पहली परियोजना है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक्स हब और मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट हब का करीब 3,884 करोड़ रुपये की लागत से विकास होगा। इससे एक लाख रोजगार के अवसरों के सृजन की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed