{"_id":"611ff40a8ebc3e799c61485f","slug":"first-rake-of-12-coaches-ready-for-mozambique-lucknow-news-lko5921337121","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोजांबिक के लिए 12 कोच की पहली रैक बनकर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोजांबिक के लिए 12 कोच की पहली रैक बनकर तैयार
विज्ञापन
आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना लालगंज में मोजांबिक भेजे जाने के लिए बने कोच। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (रायबरेली)। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) देश ही नहीं बल्कि विदेशों के लिए भी कोच बना रहा है। दक्षिणी-पूर्वी अफ्रीका के देश मोजांबिक भेजने के लिए पहली रैक के कोच तैयार हो गए हैं। अब क्वालिटी डिपार्टमेंट से हरी झंडी मिलने के बाद ये डिब्बे रवाना कर दिए जाएंगे। ये डिब्बे एमसीएफ व राइट्स नाम की संस्था के साथ मिलकर बनाए जा रहे हैं।
लालगंज स्थित आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना कोरोना काल में भी काम करता रहा। दक्षिणी-पूर्वी अफ्रीका के देश मोजांबिक से 90 रेल कोच का आर्डर एमसीएफ को अंतरराष्ट्रीय संस्था राइट्स के जरिये मिला था। कोरोना काल के दौरान तमाम दिक्कतों के बावजूद रेल कोच कारखाने में कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए काम चलता रहा।
मोजांबिक भेजने के लिए 12 कोच की पहली रैक बनकर तैयार हो गई है। कारखाना प्रबंधन ने 15 सितंबर तक इन डिब्बों को रवाना करने की योजना बनाई है। अंतरराष्ट्रीय संस्था ब्यूरोवेरीस की क्वालिटी टीम यहां बने विशेष डिब्बों का परीक्षण कर रही है।
विज्ञापन
अभी तक नौ डिब्बों को क्वालिटी सर्टिफिकेट मिल चुका है। तीन डिब्बों के सर्टिफिकेट जल्द मिलने की उम्मीद है। ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था होते ही इन डिब्बों को मोजांबिक के लिए रवाना कर दिया जाएगा।
लालगंज का आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना देश के चुनिंदा कारखानों में से एक है। यहां के डिब्बों को विदेश भेजना जिले के लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए भी गौरव की बात है। बताया जाता है कि कोई वीआईपी मोजांबिक जाने वाले डिब्बों को हरी झंडी दिखाएंगे। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन इसकी चर्चाएं खूब हैं।
आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना में सात प्रकार के विश्वस्तरीय कोच बनाए जा रहे हैं। इनमें फर्स्ट एसी, थ्री टायर, एसी चेयर कार, जनरल क्लास चेयर कार, लगेज वैन, पावर देने के लिए डेडीकेडेड पॉवर कार शामिल होंगी।
आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीके दुबे ने बताया कि मोजांबिक जाने वाले डिब्बों की पहली रैक तैयार हो गई है। अभी क्वालिटी डिपार्टमेंट से अनुमति मिलनी बाकी है। इस डिपार्टमेंट से अनुमति मिलने के बाद रेल डिब्बों को रवाना कर दिया जाएगा। अभी इसके लिए कोई तिथि तय नहीं हुई है।