फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   first phase of Indo-Nepal border road project will be completed till december

दिसंबर तक पूरा होगा इंडो-नेपाल बॉर्डर रोड प्रोजेक्ट का पहला चरण, जमीन अधिग्रहण के लिए 33 करोड़ का बजट जारी

Mon, 24 Aug 2020 12:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 24 Aug 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
first phase of Indo-Nepal border road project will be completed till december
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

नेपाल के साथ हालिया तनाव और चीन के साथ उसकी बढ़ रही दोस्ती के मद्देनजर इंडो-नेपाल बॉर्डर रोड प्रोजेक्ट को दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। सरकार ने जमीन अधिग्रहण के लिए 33 करोड़ का बजट भी जारी कर दिया है। यूपी के सात जिले पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर स्थित हैं।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने 600 किमी लंबी इस सीमा पर सड़क बनाने के लिए 2010 में ही सैद्धांतिक मंजूरी दे दी थी। पहले चरण में 233.10 किमी लंबी सड़क ली गई थी, जिसे कुल 12 पैकेज में बनाया जाना है। प्रदेश सरकार ने इनका निर्माण दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इसमें से 169 किमी लंबी सड़क का निर्माण कर लिया गया है। बचे हुए हिस्से महराजगंज में खैराघाट से झुलनीपुर पतलोवा मार्ग के लिए जमीन लेने को 33 करोड़ दिए गए हैं। दूसरे चरण का काम भी जल्द शुरू करने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि पर्यावरणीय क्लीयरेंस लेने के लिए ठीक से पैरवी की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि मौजूदा हालात में भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ाने की आवश्यकता है। सीमा सशस्त्र बल यह काम और अच्छे से तभी कर पाएगा, जब उसकी सभी पोस्ट सड़क मार्ग से जुड़ी हों। यही कारण है कि भारत-नेपाल सीमा पर 5.50 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed