फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   first list of BJP candidate for UP election.

यूपी चुनाव: आज जारी होगी भाजपा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

Sun, 15 Jan 2017 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 15 Jan 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
first list of BJP candidate for UP election.
demo pic

भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में रविवार को विधानसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण की सीटों के उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग सकती है।

विज्ञापन


प्रत्याशियों की सूची रविवार रात या सोमवार को जारी होने की संभावना है। संसदीय बोर्ड आधा दर्जन से ज्यादा विधायकों के टिकट काट सकता है।

भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति ने सभी 403 सीटों से टिकट के दावेदारों का पैनल केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजा है। अधिकतर सीटों पर तीन नाम भेजे गए हैं। कुछ सीटों पर एक और कुछ पर दो-दो नाम भेजे गए हैं।
विज्ञापन


रविवार शाम केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बठक में इन नामों पर विचार किया जाएगा।  संभावना जताई जा रही है कि कई मौजूदा विधायकों के टिकट कटेंगे। इनकी परफॉमेंस कमतर आंकी जा रही है या उम्रदराज होना उनकी राह में बाधा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्गों की जगह युवा उम्मीदवारों को मिलेगा मौका

first list of BJP candidate for UP election.

तीन से चार बुजुर्ग विधायकों की सीटों पर अपेक्षाकृत युवा चेहरों को लाया जाएगा। दूसरे दलों से आए करीब 15 विधायकों को उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

इनमें से 7-8 विधायक पश्चिमी यूपी में पहले दो चरणों में मतदान वाले जिलों के हैं। सहारनपुर में दो और बिजनौर में एक बसपा विधायक को भाजपा उम्मीदवाए बनाए जाने की संभावना है।

इसी तरह मथुरा और अलीगढ़ में रालोद के दो विधायकों को टिकट दिया जाना लगभग तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed