{"_id":"5bdb57e9bdec2265a1061dfc","slug":"first-lady-of-south-korea-will-attend-the-ayodhya-function","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला होंगी अयोध्या दीपोत्सव की मुख्य अतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला होंगी अयोध्या दीपोत्सव की मुख्य अतिथि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 02 Nov 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग सूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगरी में प्रदेश सरकार द्वारा 4 से 6 नवंबर तक आयाजित किए जाने वाले दीपोत्सव की मुख्य अतिथि दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग सूक होंगी। इस दौरान उनके साथ करीब 200 सदस्यीय कोरियाई दल भी मौजूद होगा।
विज्ञापन
रामकथा पार्क में त्रेतायुग में लंका विजय कर अयोध्या लौटे राम, लक्ष्मण, सीता समेत पूरी सेना के स्वागत का कार्यक्रम है। यहां राज्यपाल गुरू वशिष्ठ की भूमिका निभाएंगे तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या वासियों की ओर से हेलीकॉप्टर से उतरने वाले राम-सीता व लक्ष्मण की आरती उतारेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद नयाघाट पर सरयू की आरती के साथ दीपोत्सव कार्यक्रम शुरू होगा। राम की पैड़ी पर एक भव्य मंच बनाया जा रहा है। जहां बैठकर मुख्य अतिथि समेत मुख्यमंत्री, राज्यपाल और विदेशी अतिथि वाटर शो के जरिए लेजर से भगवान राम की यात्रा का आनंद लेंगे।
विज्ञापन
अयोध्या पहुंची कोरियाई गणराज्य के राजदूत एचईसिन वांगकिल के साथ बृहस्पतिवार को प्रदेश के मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय, डीजीपी ओपी सिंह, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं पर्यटन अवनीश अवस्थी, डीजी सुरक्षा विजय कुमार समेत शासन और प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने कोरियाई टीम के साथ कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया।
बाद में रामकथा संग्रहालय में दीपोत्सव आयोजन से जुड़े समस्त विभागों के साथ बैठक कर आयोजन को भव्य बनाने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार किया। सुरक्षा पर भी मंथन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल रामनाईक के साथ ही बिहार के राज्यपाल लाल जी टंडन, प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह व योगी कैबिनेट के कई मंत्री भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान तीन लाख दीपक जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की भी तैयारी है। वहीं छह देशों की रामलीला सहित वाटर शो व ख्यातिप्राप्त कलाकारों का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र होगा।