Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   First flight to Medina to depart today; schedule released

Lucknow News: आज रवाना होगी मदीना की पहली उड़ान, शेड्यूल जारी

Thu, 05 Nov 2026 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
First flight to Medina to depart today; schedule released
फ्लाइट का हुआ शुभारंभ।
लखनऊ। राजधानी से सऊदी अरब के तीन प्रमुख शहरों मदीना, जेद्दा और दम्माम के लिए सीधी उड़ानों का शेड्यूल जारी हो गया है। इनमें मदीना के लिए पहली बार सीधी विमान सेवा शुरू होने जा रही है। फ्लाईडील एयरलाइंस बृहस्पतिवार से लखनऊ और मदीना के बीच सीधी उड़ान संचालित करेगी। वहीं, बुधवार से जेद्दा और दम्माम के लिए भी सीधी उड़ानें शुरू हो गई। इन सेवाओं से उमरा और धार्मिक यात्रा पर जाने वाले जायरीन को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही लखनऊ और सऊदी अरब के बीच हवाई कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।
विज्ञापन

लखनऊ एयरपोर्ट प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय हवाई संपर्क को विस्तार देते हुए यह नई सुविधा शुरू की है। इस मौके पर मुख्य हवाई अड्डा अधिकारी (सीएओ) दर्शन सिंह, फ्लाईडील के हेड सेल्स मोहम्मद देसूकी और लखनऊ हेड नितिन डे मौजूद रहे। बुधवार को जेद्दा की उड़ान से 176 यात्री लखनऊ पहुंचे, जबकि 144 यात्रियों ने लखनऊ से जेद्दा के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन

मदीना के लिए बृहस्पतिवार और शनिवार को उड़ान
फ्लाईडील की मदीना से लखनऊ आने वाली उड़ान संख्या एफ-3 1827 सुबह 5:20 बजे रवाना होकर दोपहर 1:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इस उड़ान का किराया 32,774 रुपये है। वहीं, लखनऊ से मदीना जाने वाली उड़ान संख्या एफ-3 1828 दोपहर 2:05 बजे रवाना होकर शाम 7:20 बजे मदीना पहुंचेगी। इसका किराया 60,386 रुपये है। मदीना के लिए सीधी उड़ान बृहस्पतिवार और शनिवार को संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेद्दा की उड़ान सोमवार, बुधवार और रविवार को
लखनऊ से जेद्दा जाने वाली फ्लाईडील की उड़ान संख्या एफ-3 1824 दोपहर 2:05 बजे रवाना होकर शाम 7:20 बजे जेद्दा पहुंचेगी। वापसी में उड़ान संख्या एफ-3 1823 जेद्दा से रवाना होकर दोपहर 1:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी। जेद्दा के लिए उड़ान सोमवार, बुधवार और रविवार को संचालित होगी।

मंगलवार और शुक्रवार को दम्माम के लिए उड़ान
फ्लाईडील की दम्माम से लखनऊ आने वाली उड़ान संख्या एफ-3 1825 दोपहर 1:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वहीं, लखनऊ से दम्माम जाने वाली उड़ान संख्या एफ-3 1826 दोपहर 2:05 बजे रवाना होकर शाम 6:50 बजे दम्माम पहुंचेगी। दम्माम के लिए सीधी उड़ान मंगलवार और शुक्रवार को संचालित होगी।

फ्लाइट का हुआ शुभारंभ।

फ्लाइट का हुआ शुभारंभ।

फ्लाइट का हुआ शुभारंभ।

फ्लाइट का हुआ शुभारंभ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed