फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   first flight of hajj from lucknow on 24 july

हज यात्रा की पहली उड़ान 24 को, एसी बसों से एयरपोर्ट भेजे जाएंगे यात्री

Fri, 14 Jul 2017 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 14 Jul 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
 first flight of hajj from lucknow on 24 july
डेमो
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे से हज के लिए रवाना होने वाले यात्रियों को इस बार एसी बसों से एयरपोर्ट तक पहुंचाया जाएगा। हज के लिए पहली उड़ान 24 जुलाई को मदीना मुनव्वरा के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन


राज्य हज समिति ने यात्रियों को ठहराने के लिए तैयारियां तेज कर दी है। यात्रियों को अपनी उड़ान तिथि से 48 घंटा पहले हज हाउस में रिपोर्ट करना होगा।

वहीं, हज कमेटी का कैंप कार्यालय 20 जुलाई से मौलाना अली मियां हज हाउस में काम करना शुरू कर देगा। इस बार प्रदेश से 29 हजार 554 यात्री हज के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


इनमें करीब 12 हजार 400 यात्री सरोजनीनगर स्थित चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे से रवाना होंगे। लखनऊ  से 24 जुलाई से हजयात्रा की फ्लाइट शुरू होगी जो 8 अगस्त तक जारी रहेगी। राज्य हज कमेटी ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हज हाउस में 22 जुलाई को करना होगा रिपोर्ट

 first flight of hajj from lucknow on 24 july
डेमो - फोटो : demo pic
पहली उड़ान से जाने वाले यात्रियों को 22 जुलाई को हज हाउस में रिपोर्ट करना होगा। यात्रियों को उनका वीजा, पहचान कड़े व अन्य प्रपत्र उड़ान से एक दिन पहले उपलब्ध कराए जाएंगे।

हज कमेटी के सचिव आरपी सिंह ने बताया कि चिकित्सा विभाग को हज हाउस में 12 बेड वाले आस्थायी चिकित्सालय की व्यवस्था करने और टीके न लगवा पाने वाले यात्रियों को टीके लगवाने की व्यवस्था करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि हज यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा के लिए विभागों से बेहतर व्यवस्था करने का भी अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed