लखनऊ में कोरोना वायरस से पहली मौत, केजीएमयू में भर्ती बुजुर्ग ने दम तोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस से पहली मौत हो गई। नजीराबाद निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग ने बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे दम तोड़ दिया। उन्हें शनिवार को केजीएमयू में भर्ती कराया गया था।
बुजुर्ग को कोविड वार्ड में वेंटिलेटर पर रखा गया था। केजीएमयू के मीडिया प्रभारी डॉक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि उन्हें कई तरह की समस्याएं थी। वह मधुमेह की चपेट में थे और उनका गुर्दा भी खराब हो गया था। इसके अलावा फेफड़ों में संक्रमण भी था।
कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली और उन्होंने बुधवार दोपहर दम तोड़ दिया।
बता दें कि बुजुर्ग को ट्रॉमा सेंटर के कैजुअल्टी वार्ड में भर्ती करने को लेकर जमकर बवाल हुआ था। जिसकी जांच के लिए एक चार सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया था। वहीं, मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 65 चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों को क्वारंटीन किया गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.