फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   First day of Uttar Pradesh Vidhanmandal session.

यूपी विधानमंडल सत्र के पहले दिन जमकर हंगामा, विधान परिषद कल 11 बजे तक के लिए स्थगित

Thu, 18 Jul 2019 01:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 18 Jul 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
First day of Uttar Pradesh Vidhanmandal session.
विधान भवन परिसर में नारेबाजी करते सपाई। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश विधानमंडल सत्र की बृहस्पतिवार को शुरुआत हो गई। पहले दिन सपाइयों ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर जमकर हंगामा किया जिससे विधान परिषद की कार्यवाही शुक्रवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन


गुरुवार को सदन की शुरुआत होने पर सभापति रमेश यादव ने सदन के छह पूर्व सदस्यों के निधन की सूचना दी जिस पर सभी ने दो मिनट मौन रहकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर सपाइयों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिस पर सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन


सत्र के पहले दिन सपाइयों ने सदन के अंदर व बाहर दोनों जगह प्रदर्शन किया। सपा नेता सुबह नौ बजे से ही विधान भवन के परिसर में धरने पर बैठ गए और विधान परिषद की कार्यवाही प्रारम्भ होने पर यहां भी हंगामा किया। पहले सदन को आधे घंटे के लिए, फिर कल तक के लिए स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपाइयों ने सोनभद्र व संभल कांड को लेकर नारेबाजी की और कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की मांग की। सपाइयों ने आजम खां पर दर्ज हो रहे मुकदमों का भी मामला उठाया।


विधान परिषद में सदन की कार्यवाही के दौरान बहराइच से सपा एमएलसी हाजी हमलाक खां बेहोश हो गए। सपा नेता अहमद हसन के कक्ष में प्राथमिक चिकित्सा के बाद सचिवालय डिस्पेंसरी में उनका इलाज किया गया।

सपा सदस्य कार्यवाही के दौरान बैनर व तख्तियां लेकर नारेबाजी करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed