फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   First day of teachers recruitment counseling.

72,825 शिक्षक भर्ती: अंतिम मौके के लिए काउंसलिंग शुरू

Fri, 09 Jan 2015 11:00 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 09 Jan 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
First day of teachers recruitment counseling.

प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए चौथे चरण की काउंसलिंग शुक्रवार से शुरू हो गई। पहले तीन दिन सामान्य पुरुष व आरक्षित पुरुषों के खाली पदों के लिए काउंसलिंग हुई।

विज्ञापन


सीतापुर, बहराइच, लखीमपुर, गोंडा व हरदोई में रिक्तियों की अधिक संख्या के कारण यहां काफी संख्या में अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए पहुंच गए।

सीतापुर में करीब 12 हजार अभ्यर्थियों के पहुंचने की सूचना है। कई जिलों के डायट प्राचार्यों ने दूसरे जिलों के अभ्यर्थियों को यह कहकर वापस कर दिया कि उनके यहां जगह खाली नहीं हैं। इसको लेकर कई जगह झड़पें भी हुईं।
विज्ञापन


एससीईआरटी के निदेशक सर्वेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि जहां भी पद खाली हैं वहां काउंसलिंग कराई जाए। काउंसलिंग से किसी भी अभ्यर्थी को वापस न लौटाया जाए। 12 जनवरी से 14 जनवरी तक सामान्य महिला व आरक्षित महिला के पदों की काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भर चुके हैं 59,070 पद

First day of teachers recruitment counseling.

चौथी काउंसलिंग 9 से 14 जनवरी तक चलेगी। इसके तुरंत बाद पात्रों को प्रशिक्षु शिक्षक का नियुक्ति पत्र देते हुए जॉइनिंग शुरू करा दी जाएगी।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने काउंसलिंग शुरू होने से पहले तीसरे चरण की काउंसलिंग के लिए जारी मेरिट व रिक्त पदों का ब्यौरा को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

इसके मुताबिक 59,070 भरे और 13,755 पद रिक्त बताए गए हैं। जिससे अभ्यर्थी देखकर यह पता लगा सकते हैं कि कहां कितने अंक वालों को शिक्षक बनने का मौका मिल सकता है।

प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के लिए काउंसलिंग शुक्रवार से शुरू हो रही है। इसमें 9 से 11 जनवरी तक सामान्य व आरक्षित वर्ग के पुरुष तथा 12 से 14 जनवरी तक सामान्य महिला और आरक्षित वर्ग की महिलाओं की काउंसलिंग की जाएगी।

एससीईआरटी ने बृहस्पतिवार को स्थिति और साफ कर दी है। वेबसाइट पर यह स्थिति स्पष्ट कर दी गई है कि तीसरे चरण की काउंसलिंग में किस जिले का कितनी मेरिट गई थी और कितने पद रिक्त हैं। इसमें यह भी स्पष्ट किया गया है कि पदों की संख्या थोड़ी बहुत घट-बढ़ सकती है।

एससीईआरटी के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधाओं के लिए ऐसा किया गया है। इसे देखकर वह पता लगा सकते हैं कि उन्हें किस जिले में शिक्षक बनने का मौका मिल सकता है।

इन्हें मिलेगी नजदीक तैनाती

First day of teachers recruitment counseling.

शिक्षकों को 19 जनवरी से तैनाती देने के लिए मानक तय कर दिए गए हैं। महिला, निशक्त व टॉप मेरिट वालों को शहर के करीब सड़क के किनारे स्कूलों में तैनाती दी जाएगी जबकि कम मेरिट वालों को ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में तैनाती दी जाएगी।

सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने बुधवार को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) में जिलों से आए अधिकारियों के साथ बैठक में ये निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों को तैनाती देने के लिए खाली पदों के आधार पर स्कूलों की सूची तैयार कर ली जाए जिससे वरीयताक्रम के आधार पर नियुक्ति पत्र देने में आसानी हो।

सचिव बेसिक शिक्षा ने डायट प्राचार्यों और बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि तीन चरणों के पात्रों के नाम वेबसाइट पर डाले जा चुके हैं।

डायट प्राचार्य चौथे चरण की काउंसलिंग में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार सामान्य वर्ग को 105 व आरक्षित वर्ग को 97 अंक पर पात्र मानते हुए सूची बेसिक शिक्षा अधिकारियों को 17 जनवरी को देंगे।

नियुक्ति के लिए होगा एक सप्ताह का वक्त

First day of teachers recruitment counseling.

नियुक्ति पत्र लेने वालों को 27 जनवरी तक हर हाल में जॉइन करना होगा। इसके बाद बचे पात्रों को रिक्त पदों के आधार पर 29 जनवरी को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इन्हें एक सप्ताह के अंदर स्कूलों में जॉइन करना होगा।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) में मंगलवार को हुई 35 जिलों के डायट प्राचार्यों व बेसिक शिक्षा अधिकारियों की बैठक में सचिव बेसिक शिक्षा ने यह निर्देश दिया।

प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में अब तक तीन चरणों की काउंसलिंग हो चुकी है। एससीईआरटी ने तीन चरणों की काउंसलिंग में पात्र मिलने वालों की सूची डायट प्राचार्यों से मंगाते हुए नेशनल इन्फॉर्मेटिक सेंटर (एनआईसी) को दिया था।

अब जब चौथे चरण की काउंसलिंग की तारीखों की घोषणा हो चुकी है तो इसे अ‌भ्यर्थियों के लिए शिक्षक बनने का आखिरी मौका माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed