फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   first counseling in teachers recruitment.

72,825 शिक्षक भर्ती: पढ़िए, सबसे जरूरी खबर

Tue, 09 Sep 2014 11:24 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 09 Sep 2014 11:24 AM IST
विज्ञापन
first counseling in teachers recruitment.

प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए पहले चरण की काउंसलिंग फीकी रही। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) को सभी जिलों से काउंसलिंग का ब्यौरा मिल गया है।

विज्ञापन


इसके मुताबिक पहले चरण में मात्र सात फीसदी अभ्यर्थियों ने ही प्रमाण पत्रों का मिलान कराया है। इसे देखते हुए एससीईआरटी को कई चरणों में काउंसलिंग करानी पड़ सकती है।
विज्ञापन


सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने एससीईआरटी के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह को निर्देश दिया है कि वे एनआईसी के अधिकारियों के साथ बैठक कर दूसरे चरण की काउंसलिंग जल्द कराने की तिथि घोषित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है, जो जल्द से जल्द पूरी की जानी है।

मेरिट तय करने में जुटे निदेशक

first counseling in teachers recruitment.

भर्ती के लिए पूरे प्रदेश में करीब 69 लाख आवेदन आए हैं। एससीईआरटी ने मेरिट जारी करते हुए पहले चरण की काउंसलिंग 29, 30 और 31 अगस्त को कराई।

पहले चरण में अधिकतर जिलों में काफी कम अभ्यर्थी पहुंचे। इसलिए एससीईआरटी जल्द ही दूसरे चरण की काउंसलिंग की तैयारी कर रही है।

एससीईआरटी के निदेशक एनआईसी अधिकारियों के साथ बैठक कर रिक्त पदों के आधार पर मेरिट तय कराने में जुट गए हैं। मेरिट तय होते ही इसे ऑनलाइन करने के साथ दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू करा दी जाएगी।

इसके लिए डायटों से पहले चरण की काउंसलिंग में शामिल होने वालों और रिक्त पदों का ब्यौरा मांगा है। उधर, स्नातक में 45 फीसदी अंक वालों और दूरस्थ शिक्षा से बीएड करने वालों को शामिल करने पर अभी तक कोई निर्णय नहीं हो सका है।

दिया जाएगा प्रशिक्षण

first counseling in teachers recruitment.

प्राइमरी स्कूलों में भर्ती होने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों को छह माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें तीन माह का सैद्धांतिक और तीन माह का क्रियात्मक प्रशिक्षण होगा।

सैद्धांतिक प्रशिक्षण डायट, सीटीई तथा आईएएसआई में तथा क्रियात्मक प्रशिक्षण स्कूलों में दिया जाएगा।

सैद्धांतिक प्रशिक्षण पर आने वाले खर्च का आकलन राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद व बेसिक शिक्षा के निदेशक करेंगे। इसके आधार पर प्रशिक्षण केंद्रों को धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।

हुई थी मनमानी

first counseling in teachers recruitment.

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के स्पष्ट निर्देश के बाद भी डायट प्राचार्य मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं।

एससीईआरटी ने 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए 27 सितंबर 2011 को जारी शासनादेश में दी गई व्यवस्था के आधार पर आवेदकों को पात्र मानते हुए काउंसलिंग का निर्देश दिया था।

इसमें स्पष्ट कहा गया है कि न्यूनतम 45 फीसदी अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण होने वाले प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के लिए पात्र होंगे।

इसके बावजूद डायट 45 फीसदी अंक वालों को काउंसलिंग में शामिल नहीं कर रहे हैं, जिसको लेकर पूरे प्रदेश में बखेड़ा मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed