{"_id":"5cea8495bdec22071a3896bd","slug":"first-cabinet-meeting-of-yogi-government-on-28-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव के बाद योगी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक 28 मई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव के बाद योगी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक 28 मई को
Sun, 26 May 2019 05:59 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 26 May 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक 28 मई को होगी। बैठक में मोदी सरकार को प्रचंड जनादेश देने के लिए प्रदेश की जनता के प्रति आभार और मोदी सरकार के लिए बधाई प्रस्ताव पास करने के साथ स्थानांतरण नीति में संशोधन सहित कई महत्वपूर्ण फैसले हो सकते हैं।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले आठ मार्च को प्रदेश कैबिनेट की आखिरी बैठक हुई थी। अब 28 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होनी है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि 2018-19 से 2021-22 तक घोषित स्थानांतरण नीति में अप्रैल से तबादले की कार्यवाही शुरू कर 31 मई तक पूरी तरह समाप्त करने का निर्देश है। लगभग 60 दिन वार्षिक स्थानांतरण सीजन के लिए तय हैं। इस बार लगभग यह पूरी अवधि ही आचार संहिता के बीच खत्म हो गई।
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता 27 मई को समाप्त होने की उम्मीद है। इसके बाद स्थानांतरण के लिए केवल चार दिन का ही समय बच रहा है। बताया जा रहा है कि सरकार तबादला नीति को मौजूदा स्वरूप में बनाए रखते हुए स्थानांतरण की समय सीमा 30 जून तक बढ़ा सकती है।