फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   firozabad MLA and SP district chief of etawah expelled from party.

पूर्व विधायक समेत एक और सपा नेता पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी से किया बर्खास्त

Sun, 10 Dec 2017 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 10 Dec 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
firozabad MLA and SP district chief of etawah expelled from party.

निकाय चुनावों में हार के बाद सपा में भितरघात करने वालों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पार्टी विरोधी गतिविधियों व अनुशासनहीन आचरण में लिप्त रहने पर रविवार को फिरोजाबाद के पूर्व विधायक अजीम भाई और इटावा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया।

विज्ञापन


साथ ही कन्नौज व लखीमपुर खीरी के जिलाध्यक्षों समेत पूरी कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग कर दी है।

फिरोजाबाद से सपा के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव सांसद हैं, लेकिन मेयर के चुनाव में सपा प्रत्याशी सावित्री गुप्ता तीसरे नंबर पर रहीं। यह सीट भाजपा ने जीती है, लेकिन अप्रत्याशित रूप से ओवैसी की एआईएमआईएम की उम्मीदवार दूसरे नंबर पर रही। अपने गढ़ में सपा के लिए यह बड़ा झटका है। इसकी गाज पूर्व विधायक अजीम भाई पर गिरी है। उन्हें सपा से निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह इटावा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव यादव पर भी निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप है। उन्हें भी बर्खास्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिंपल के क्षेत्र में करारी हार से लिया गया भंग की गई कार्यकारिणी

firozabad MLA and SP district chief of etawah expelled from party.
डिम्पल यादव - फोटो : amar ujala

डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र कन्नौज में सपा का खाता नहीं खुलने पर जिलाध्यक्ष मजहारूलहक उर्फ  मुन्ना दरोगा समेत कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। इसी तरह की कार्रवाई लखीमपुर खीरी के जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल व जिला कार्यकारिणी पर हुई है।

अजीज बसपा छोड़ सपा में शामिल
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष रविवार को राजा उतरौला जनाब मुमताज अली खान के प्रपौत्र डॉ. अजीज खान ने बसपा छोड़कर सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

अजीज गणित के विशेषज्ञ और कई पुस्तकों के लेखक हैं। वे बसपा के प्रदेश प्रवक्ता व को-ऑर्डिनेटर रह चुके हैं। अखिलेश ने उम्मीद जताई है कि अजीज के आने से सपा को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed