फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Firoz Gandhi prepared the land for Congress in Raebareli.

Raebareli: रायबरेली में फिरोज ने तैयार की थी कांग्रेस की मजबूत नींव, इंदिरा ने पति के लिए किया था प्रचार

Thu, 28 Mar 2024 11:40 AM IST
ishwar ashish आशीष दीक्षित, अमर उजाला, रायबरेली
आशीष दीक्षित, अमर उजाला, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Thu, 28 Mar 2024 11:40 AM IST
सार

कांग्रेस के लिए रायबरेली में फिरोज गांधी ने जमीन तैयार की थी और फिर ये सीट कांग्रेस का गढ़ बन गई। हालांकि, इस बार पार्टी अपना उम्मीदवार तक घोषित नहीं कर सकी है।

विज्ञापन
Firoz Gandhi prepared the land for Congress in Raebareli.
फिरोज गांधी व इंदिरा गांधी। - फोटो : SELF

विस्तार

रायबरेली लोकसभा सीट कैसे गांधी परिवार की विरासत बनी इसके पीछे की कहानी दिलचस्प है। बताते हैं कि उस दौरान कांग्रेस नेता फिरोज गांधी के जेहन में दूर-दूर तक रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ने की सोच नहीं थी।

विज्ञापन


वह तो इलाहाबाद से किस्मत आजमाना चाहते थे, लेकिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और खांटी कांग्रेसी रफी अहमद किदवई ने फिरोज गांधी से रायबरेली से उतरने की मनुहार की, जिसे फिरोज मना नहीं कर सके और अपनी कर्मभूमि इलाहाबाद को छोड़कर रायबरेली से हमेशा के लिए नाता जोड़ लिया। पहली बार सांसद बने और फिर यही सीट गांधी परिवार की विरासत बन गई। लेकिन आज के हालात बदले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी तक नहीं घोषित कर पा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ये हैं वो तीन सीट जहां बसपा का होगा कड़ा इम्तिहान, पहले चरण की इन सीटों पर 2019 में हाथी ने दिखाया था दम
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा के लिए बड़ी चुनौतियां! पिछले चुनाव जैसा महागठबंधन नहीं, राम मंदिर निर्माण से फायदा, पर सवाल भी कई...


इंदिरा भी चुनाव प्रचार के लिए आई थीं बेलीगंज : 1952 के पहले चुनाव में जब फिरोज गांधी मैदान में उतरे तो पत्नी इंदिरा गांधी ने भी प्रचार की कमान संभाली। वह पैदल यात्रा करतीं। बैलगाड़ी से भी गांवों में लोगों से पति के लिए वोट मांगती थीं। वह शहर के बेलीगंज में चुनाव प्रसार के दौरान कई दिनों तक रुकी थीं।

पहले चुनाव में दिखा था कांग्रेस का दम 
1952 : विजेता- फिरोज गांधी-158569 (भारतीय कांग्रेस)
कुल मतदाता- 696634
मतदान प्रतिशत- 34.53 प्रतिशत
संसदीय क्षेत्र संख्या- 41
मतदान की तारीख- 27 मार्च 1952
स्रोत : चुनाव आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed