{"_id":"606388838ebc3e8d3663f580","slug":"firing-on-history-sheeter-two-injured-lucknow-news-lko571919920","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर को मारी गोली, फायरिंग में राहगीर भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर को मारी गोली, फायरिंग में राहगीर भी घायल
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर में सोमवार को होली पर रंग खेलने के दौरान बच्चे को डांटने पर विवाद में एक व्यापारी व उसके भाई ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे एक हिस्ट्रीशीटर के साथ ही एक राहगीर भी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाने के साथ ही आरोपी व्यापारी, उसके पिता व भाई को गिरफ्तार कर एक तमंचा और लाइसेंसी पिस्टल व रिवॉल्वर बरामद कर लिया। मामले में पिता-पुत्रों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेजा गया है।
कृष्णानगर के पूरननगर ढाल निवासी विवेक लखमानी का आलमबाग में फर्नीचर शोरूम है। सोमवार को होली पर विवेक के भाई पवन का बेटा घर के बाहर रंग खेल रहा था। तभी मोहल्ले में ही रहने वाला राकेश पांडेय (40) उधर से गुजरा। उसने किसी बात पर पवन को बेटे को डांट दिया। इस पर विवेक घर से निकला और उसकी राकेश से कहासुनी होने लगी। मारपीट की नौबत आने पर विवेक व उसके भाई पवन ने असलहे निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। सात राउंड फायरिंग में राकेश के गले में गोली लगने के साथ ही उधर से गुजर रहे अशरफ (35) निवासी सरसौरा, काकोरी मोड़, थाना पारा के पैर में गोली लग गई।
वारदात की सूचना मिलते ही कृष्णानगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजने के साथ ही विवेक, पवन और उसके पिता बागचंद लखमानी को गिरफ्तार कर लिया। कृष्णानगर इंस्पेक्टर महेश कुमार दुबे ने बताया कि आरोपियों के पास से लाइसेंसी पिस्टल व रिवाल्वर के साथ ही एक तमंचा भी बरामद हुआ है। राकेश पांडेय की तहरीर पर विवेक, पवन और उसके पिता बागचंद लखमानी के खिलाफ जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेजा गया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक गोली राकेश के गले से छूकर निकली थी। इलाज के बाद देर शाम राकेश और अशरफ को ट्रॉमा सेंटर से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
आरोपी की पत्नी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
लखनऊ। कृष्णानगर में फायरिंग के एक आरोपी की पत्नी ने भी कोतवाली में तहरीर दी है। उसका कहना है कि राकेश पांडेय कृष्णानगर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर होने के साथ ही वकील भी है। उसने घर में घुसकर छेड़खानी की थी, इसी वजह से झगड़ा हुआ था। कृष्णानगर इंस्पेक्टर महेश कुमार दुबे ने बताया कि आरोपी की पत्नी की तहरीर पर राकेश पांडेय के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोतवाली में जुटे सिंधी समाज के लोग
लखनऊ। कृष्णानगर में विवेक, उसके भाई पवन और पिता बागचंद लखमानी की गिरफ्तारी पर आक्रोश जताते हुए सोमवार दोपहर सिंधी समाज के तमाम लोग कोतवाली पहुंच गए। इन लोगों ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि, हिस्ट्रीशीटर राकेश पांडेय ने विवेक के घर में घुसकर छेड़खानी की और विरोध करने पर झगड़ा करने लगा। इस पर आत्मरक्षा में फायरिंग की गई। पुलिस ने मामले में निष्पक्ष जांच व कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत करा दिया।