फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Firing near hazratganj thana

हजरतगंज थाने के पास सरेशम तड़तड़ाई गोलियां, दहशत

Fri, 23 Aug 2019 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Firing near hazratganj thana
हजरतगंज थाने के पास तड़तड़ाईं गोलियां, गन हाउस के मालिक व नौकर ने चलाई गोली
विज्ञापन

हजरतगंज थाने के पास बृहस्पतिवार शाम चार बजे अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका दहशत में आ गया।
लोग दौड़कर पहुंचे तो गन हाउस के मालिक ने कहा कि टेस्ट कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो गन हाउस के मालिकों को हिरासत में लिया।
करीब पांच घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस तय कर सकी कि गोली नंदा गन हाउस में काम करने वाले कर्मचारी ने गोली चलाई।
वहीं, इंस्पेक्टर हजरतगंज का कहना था कि गोली नहीं चली है। गन हाउस के मालिक के घर का मरम्मत कार्य चल रहा है।
इस दौरान गोली चलने जैसी आवाज आने पर लोगों ने अफवाह उड़ा दी। हजरतगंज थाने के सामने वाली गली में नंदा व पंजाब गन हाउस है।
इनके मालिक एक ही परिवार के है। चार बजे नंदा गन हाउस से चार राउंउ गोलियां चलने की आवाज आई।
लोग पहुंचे तो मालिक सुमित सिंह और नौकर शेखू ने दबंगई दिखाते हुए उन्हें भगाना शुरू कर दिया। पूछने पर मालिक बोला-टेस्टिंग कर रहा था, अपना काम करो।
इसी बीच राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर हजरतगंज राधारमण ने पड़ताल शुरू की।
गन हाउस के मालिक ने उनसे भी बदसलूकी की। जानकारी होते ही क्षेत्राधिकारी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा पहुंचे।
उन्होंने टीम के साथ दोनों गन हाउस की तलाशी ली। दोनों मालिकों और नौकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक गोली नंदा गन हाउस में चली थी।
चार राउंड गोलियों की आवाज सुन अनहोनी की आशंका
चार राउंड गोलियां चलने की आवाज सुनकर लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। लोग मौके पर पहुंचे तो नंदा गन हाउस के मालिक सुमित सिंह और नौकर शेखू ने विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों दुकान बंद कर पास स्थित घर चले गये। हजरतगंज पुलिस को वारदात स्थल तक पहुंचने में आधे घंटे का समय लग गया, जबकि पैदल चलकर महज तीन से चार मिनट का रास्ता है। करीब 20 मिनट बाद सुमित सिंह नीचे उतरा और दुकान खोली। इसके बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू की।
चार घंटे तक गोली चलने से इनकार करती रही पुलिस
थाने के पास हुई वारदात को छिपाने के लिए इंस्पेक्टर चार घंटे तक कोशिश करते रहे। जानकारी मांगने पर उन्होंने कहा कि ऐसी कोई वारदात नहीं हुई है। गन हाउस के मालिक सुमित का परिवार बाहर गया है। उनके घर में मरम्मत का काम चल रहा है। तोड़फोड़ के दौरान ही गोली चलने जैसी आवाज निकली, जिससे लोग दहशत में आ गये। उन्होंने कहा कि दुकान से न कोई खोखा और न ही बारूद मिला है। दुकानदार का हैंडवॉश भी कराया गया, लेकिन कोई साक्ष्य नहीं मिला।
विज्ञापन

नौकर ने चलाई थी गोली
क्षेत्राधिकारी अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि नंदा गन हाउस के मालिक सुमित सिंह के आवास पर गोली चली थी। नौकर शेखू ने ग्राहक की बंदूक की टेस्टिंग को ऐसा किया था। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, दुकान के लाइसेंस को निरस्त करने के लिए रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। सीओ ने बताया कि चार राउंड फायरिंग हुई है। मौके से चार खोखे भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed