फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   firing between two groups

एमआईएस चौराहे पर तड़तड़ाईं गोलियां, इलाके में दहशत

Wed, 16 Dec 2020 01:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
firing between two groups
लखनऊ के राजाजीपुरम के एमआईएस चौराहे पर मंगलवार सुबह ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग से इलाका दहशत में आ गया। बाइक सवार बदमाशों ने एसयूवी सवार प्रॉपर्टी डीलर को निशाना बनाकर फायरिंग की। प्रॉपर्टी डीलर के साथी ने भी गोलियां चलाईं। पुलिस ने कारतूस बरामद करने के बाद प्रॉपर्टी डीलर की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया। आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक दुकान पर कब्जेदारी के विवाद में फायरिंग हुई है।
विज्ञापन

राजाजीपुरम सी ब्लॉक निवासी प्रॉपर्टी डीलर रणजीत यादव दोस्त ई-ब्लॉक के सत्यम पांडेय के साथ सदर तहसील जा रहा था। इस दौरान एमआईएस चौराहे पर पुलिस बूथ से चंद कदमों पर उमेश की जूस की दुकान के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे निशाना बनाकर दो राउंड गोलियां चलाईं। हालांकि, दोनों बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक रणजीत पर फायरिंग हुई तो सत्यम ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से तीन राउंड फायरिंग की। इस पर बदमाश पुलिस बूथ की तरफ भाग निकले। पांच राउंड फायरिंग से दहशत फैल गई। लोग घरों से निकल आए। भीड़ जुटी तो खुद रणजीत ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने तीन खोखे बरामद किए।
विज्ञापन

विधायक लिखी एसयूवी से चलता है प्रॉपर्टी डीलर
रणजीत एसयूवी पर विधायक का स्टीकर लगाकर चलता है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर वायरल होने पर पुलिस ने चालान काट दिया है। पुलिस के मुताबिक रणजीत पूर्वांचल के बाहुबली पूर्व विधायक व राज्यमंत्री (फिलहाल हाईप्रोफाइल महिला की हत्या में जेल में बंद) के बेटे और निर्दलीय विधायक का करीबी है। इस कारण उसने गाड़ी पर सदस्य विधानसभा लिखा रखा था। पुलिस निर्दलीय विधायक व रणजीत के रिश्तों की कड़ी भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर पर दर्ज है हत्या के प्रयास का केस
प्रभारी निरीक्षक तालकटोरा धनंजय सिंह के मुताबिक रणजीत यादव पर हत्या के प्रयास का मुकदमा है। रणजीत व ई-ब्लॉक निवासी विकास चतुर्वेदी के बीच 21 मई 2018 को सेक्टर-12 में बिस्मिल पार्क के पास विवाद हुआ था। इसमें रणजीत के फायरिंग करने से विकास गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसकी मां सरिता चतुर्वेदी ने रणजीत के खिलाफ केस कराया था। इस मामले में रणजीत जमानत पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed