फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIRING between property dealer and farmer

किसान व प्रॉपर्टी डीलर के बीच विवाद, फायरिंग

Mon, 09 Nov 2020 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
FIRING between property dealer and farmer
फतेखेड़ा गांव में रविवार को जमीन विवाद को लेकर किसान व प्रॉपर्टी डीलर के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। दोनों पक्षों से छह से अधिक लोग चोटिल हुए। पुलिस ने फायरिंग की बात से इनकार किया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गऊदीन शुक्ला के मुताबिक, अजय कुमार श्रीवास्तव अपने भाई विजय श्रीवास्तव के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। किसान मुकेश यादव का आरोप है कि प्लॉटिंग साइट में उसकी कृषि योग्य जमीन है। रविवार दोपहर को पैमाइश कराए जाने की बात कहकर अजय ने मौके पर बुलवाया। वहां वह अपने भाई विजय श्रीवास्तव सहित 60 लोगों के साथ मौजूद थे। मौके पर पहुंचने के बाद सभी मिलकर उसके खेत में लगे खंभों को गिराने लगे। इसका विरोध किया तो गाली-गलौज करने लगे। उस पर हमला कर दिया। मुकेश ने अपने भतीजे अजय कुमार व सुजीत को बुलाया। भतीजों की भी दबंग प्रॉपर्टी डीलरों ने पिटाई की। आरोप है कि दहशत फैलाने व जान से मारने की नियत से फायरिंग की।
विज्ञापन

उधर, प्रॉपर्टी डीलर अजय श्रीवास्तव ने किसान मुकेश पर प्लॉटिंग की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। इसके लिए पैमाइश की जानी थी। मुकेश के भतीजों ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गऊदीन शुक्ला पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। जमीन के विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। सात लोग हिरासत में लिए गए हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed