फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   firing and stone pelting on police in muzaffarnagar.

मुजफ्फरनगर: पुलिस पर पथराव और फायरिंग

Thu, 16 Oct 2014 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) Updated Thu, 16 Oct 2014 01:25 AM IST
विज्ञापन
firing and stone pelting on police in muzaffarnagar.

मुजफ्फरनगर के दंगे के दौरान हुए बलात्कार के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों ने मकान की छतों से पुलिस पर फायरिंग और पथराव किया। जिसमें गोली लगने से एक सिपाही और एक होमगार्ड घायल हो गए। पुलिस जीप में भी तोड़फोड़ की गई।

विज्ञापन


पिछले साल हुए मुजफ्फरनगर दंगे में फुगाना इलाका भी बुरी तरह प्रभावित हुआ था। फुगाना की छह महिलाओं ने दंगे के दौरान फुगाना के 22 और लांक के तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप के मामले दर्ज कराए थे।
विज्ञापन


एसआईटी की जांच में भी आरोपियों को कोई राहत नहीं मिली। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बुधवार को एसपी देहात आलोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में सीओ बुढ़ाना एसपी शर्मा, सीओ फुगाना इंस्पेक्टर सिंह बुढ़ाना, भौराकलां, फुगाना पुलिस और पीएसी को लेकर गांव फुगाना पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराह्न करीब दो बजे पुलिस टीम ने बलात्कार के आरोपी अजित पुत्र महक सिंह के मकान को घेरकर दबिश दी। घर से अजित को गिरफ्तार कर लिया।

छतों से की फायरिंग और पथराव

firing and stone pelting on police in muzaffarnagar.

पुलिस की यह टीम अजित को साथ लेकर गांव के दूसरे छोर पर संजीव उर्फ भीम पुत्र प्रहलाद के घर दबिश देने गई। यहां पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों ने गली के बीच बुग्गी आदि खड़ी कर रास्ता बंद कर दिया। एसपी देहात आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पुलिस फोर्स पर ग्रामीणों ने मकान की छतों से पथराव और अवैध असलहों से फायरिंग की।

पथराव में पुलिस की जीप के शीशे टूट गए। पीएसी की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। सीओ बुढ़ाना एसपी शर्मा का कहना है कि ग्रामीणों द्वारा की गई फायरिंग में उनके हमराह अमर सिंह और होमगार्ड का जवान अबलू निवासी कल्याणपुर के पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो गए।

पथराव और फायरिंग के बाद गांव की महिलाएं और बच्चे पुलिस के विरोध में गलियों में आ गए। एसपी देहात का कहना है कि गांव के बडे़ बुजुर्गों के सहयोग से उन्होंने महिलाओं और बच्चों को रास्ते से हटाया।

एक आरोपी अजीत को लेकर पुलिस फुगाना थाने लौट आई। दोनों घायल जवानों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। दूसरी ओर फुगाना के ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पुलिस पर फायरिंग नहीं की। पैर में कांच अथवा ईंट लगने से सिपाही और होमगार्ड के जवान को हल्की-फुल्की चोट लगी है। पुलिस ग्रामीणों को फंसाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed