अपार्टमेंट की पार्किंग में लगी आग: वृद्धा समेत पांच लोग फंसे, दमकलकर्मियों ने बचाया; एक घंटे में पाया काबू
लखनऊ में एक अपार्टमेंट की पार्किंग में आग लग गई। इसमें कई गाड़ियां जल गईं। धुआं भरने से वृद्धा समेत पांच लोग फ्लैट में फंस गए। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने उन्हें बचाया। करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में बृहस्पतिवार को सिल्वर ऑफ अपार्टमेंट की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में आग लग गई। धुआं भरने से एक फ्लैट में रह रही वृद्धा समेत पांच लोग फंस गए। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने तीन गाड़ियों की मदद से करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया।
मामला लालबाग स्थित पांच मंजिला सिल्वर ऑफ अपार्टमेंट का है। यहां सुबह करीब 5 बजे अपार्टमेंट की पार्किंग में आग लग गई। गाड़ियां जलने लगीं। कुछ ही देर में पूरे अपार्टमेंट में धुआं भर गया। लोग चीख पुकार मचाते हुए बाहर की ओर भागे।
यह भी पढ़ेंः- UP News: सीएम योगी ने 283 चिकित्सा अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- आठ साल में दी गईं 8.5 लाख नौकरी
धुआं अधिक भरने से फ्लैट संख्या 403 में रह रहीं आलिया बेगम (82), अफसीन बानो (32), रफत (30), अब्बास (9), अदनान (5) व मुस्तफा (13) फ्लैट में फंस गईं। सूचना पर एफएसओ हजरतगंज रामकुमार रावत टीम के साथ मौके पर पहुचें। उन्होंने फ्लैट में फंसे परिवार को लोगों को बाहर निकाला। करीब एक घंटे में आग बुझा ली गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.