फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   firecracker shops

Lucknow News: शहर में चार स्थानों पर लगेंगी पटाखे की दुकानें

Tue, 07 Nov 2023 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 07 Nov 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
firecracker shops
रायबरेली। दीपावली पर शहर में चार स्थानों पर पटाखों की दुकानें लगेंगी। सोमवार को बचत भवन में अधिकारियों व व्यापारियों की बैठक में गोरा बाजार, आईटीआई, मुंशीगंज और जीआईसी मैदान में पटाखाें की दुकानें लगाने पर सहमति बनी। इसके लिए कारोबारी मंगलवार को आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन प्रफुल्ल त्रिपाठी के नेतृत्व में हुई बैठक में तय हुआ कि पटाखे बेचने दुकानदारों को अस्थायी लाइसेंस दिया जाएगा। लाइसेंस लेने वाले कारोबारी को दुकान पर बैठना होगा। दुकान पर अग्निशमन उपकरण रखने के साथ सुरक्षा के सभी मानकों को पूरा करना होगा।
विज्ञापन

पटाखों की दुकान के लिए किसी कारोबारी को बिजली का कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। बिजली के खंभे व ट्रांसफार्मरों से निर्धारित दूरी पर ही दुकानें लगाई जाएंगी। दुकानों के बीच पर्याप्त दूरी रहेगी। सिटी मजिस्ट्रेट प्रकाश चंद्र ने बताया कि पटाखों के अस्थायी लाइसेंस के लिए कारोबारी मंगलवार कोनगर मजिस्ट्रेट की कोर्ट से आवेदन फार्म ले सकेंगे। उन्हें भरकर दोपहर बाद दो बजे तक जमा करना होगा। बैठक में व्यापारी नेता बसंत सिंह बग्गा, मुकेश रस्तोगी, मनोज गुप्ता, अतुल गुप्ता, त्रिलोचन सिंह, संदीप शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed