फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire station to be built in Aliganj; LDA will provide the land

Lucknow News: अलीगंज में बनेगा फायर स्टेशन, एलडीए देगा जमीन

Sat, 31 Oct 2026 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Fire station to be built in Aliganj; LDA will provide the land
लखनऊ। अलीगंज इलाके में अभी कोई फायर स्टेशन नहीं है। जून में यहां इमारत में आग लगने से 15 लोगों की जान चली गई थी। उस समय फायर स्टेशन की कमी भी आग पर जल्द काबू पाने में बड़ी बाधा के रूप में सामने आई थी। ऐसे में अब यहां फायर स्टेशन बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए एलडीए जमीन देगा। सोमवार को बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा।
विज्ञापन

बीती 22 जून को अलीगंज सेक्टर-डी में हुए हादसे के दौरान सामने आया कि आग बुझाने वाली गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में समय लगा। गाड़ियां बीकेटी, इंदिरानगर और हजरतगंज सहित कई इलाकों से गईं थीं। दोबारा पानी लेने के लिए इन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ी।
विज्ञापन

घटना की जांच के लिए शासन की ओर से गठित एसआईटी की टीम ने घटनास्थल के आसपास दौरा किया था। अलीगंज जलकल ऑफिस जाकर वहां बने भूमिगत वाटर टैंक को भी देखा गया था। कहा गया था कि जरूरत पर यहां से पानी लिया जा सकता था, क्योंकि हादसास्थल से जलकल की दूरी डेढ़ किमी ही थी। अब ऐसी घटनाओं के दौरान गाड़ियां जल्द पहुंचें इसके लिए अलीगंज में फायर स्टेशन बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed