फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire rained from the sky, people got burnt

Lucknow News: आसमान से बरसी आग, झुलसे लोग

Fri, 17 May 2024 05:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 17 May 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Fire rained from the sky, people got burnt
कचहरी रोड पर कडक़ धूप में इस तरह सिर पर कपड़ा लगाकर जाती छात्राएं। - फोटो : संवाद
रायबरेली। गर्मी का प्रचंड रूप बृहस्पतिवार को दिखा। आसमान से आग सरीखी धूप बरसी, जिसने शरीर को झुलसा सा दिया। घर हो या बाहर हर जगह लोग गर्मी से बेहाल दिखे। लोगों को एक पहर भी राहत नहीं मिली। रात में भी गर्म हवा चलने से लोग परेशान रहे।मई का आधा महीना बीत चुका है और गर्मी अपने चरम की तरफ बढ़ने लगी है। पिछले सात दिनों से गर्मी व उमस हर किसी के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रही है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही गर्मी के तेवर तल्ख दिखे। सुबह 9 बजेे ही तापमान 35 डिग्री पहुंचा गया और दोपहर 12 बजे यह 40 डिग्री पर रहा।
विज्ञापन

इस कारण दोपहर में सड़क पर निकलना मुश्किल रहा। धूप में एक पल के लिए खड़ा होना चुनौती सरीखा रहा। लोग पसीना पोंछने के साथ हांफने को मजबूर रहे। कहीं कोई छांव तलाशता मिला तो कोई पानी के लिए इंतजाम करने में लगा है। गर्मी इस कदर पड़ रही है कि पशु-पक्षी भी अब बेहाल होने लगे हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा तो बाजार और दुकानों के शटर भी बंद रहे। गर्मी के कारण व्यापार पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्कूलों में अभी सीजन अवकाश घोषित नहीं किया गया है जिससे बच्चों को यह गर्मी बहुत भारी पड़ रही है। स्कूल जाने वाले बच्चे जब दोपहर में घर लौटते हैं तो उनके चेहरे पर गर्मी की तपिश साफ दिखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तापमान के और बढ़ने के आसार
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। 3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार सेे गर्म हवा चली। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह के मुताबिक हीट वेव चल रही है और अगले दो दिन प्रचंड गर्मी के साथ तापमान के दो डिग्री बढ़ने की संभावना है।

सब्जी और फल पर गर्मी की मार
फल और सब्जी पर भीषण गर्मी होने से भी मार पड़ रही है। हरी सब्जी बाजार से गायब हो रही है तो फलों के दाम इतने महंगे हैं कि हर किसी की हिम्मत उन्हें खरीदने की नहीं है। तरबूज और खरबूजा बाजार में आ गया है और लोगों की पसंद भी यह दोनों रसीले फल हैं। सब्जी में तरोई, कद्दू ही मंडी में अधिक हैं। पालक, शिमला मिर्च, लोबिया बहुत कम मिल रही है। टमाटर भी बाजार में कम आ रहा है। कारण बाहर से टमाटर की आवक बहुत कम है और जिले के किसानों के खेतों में पैदा होने टमाटर से मंडी टल रही हैं। मंडी सभापति बाबूराम ने बताया कि बाहर से जो सब्जी की आवक आती थी वह पिछले दो माह से 70 फीसदी कम हो गई है। इस कारण मंडी में सब्जी की कमी है। स्थानीय किसानों की सब्जी ही बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed