बाघ एक्सप्रेस ट्रेन के पहिए में आग से हड़कंप, चलती ट्रेन से कूदे कई यात्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाड़ी संख्या 13019 बाघ एक्सप्रेस हावड़ा से काठगोदाम के लिए जा रही थी। शनिवार रात को ट्रेन की थर्ड एसी बोगी बी-1 का एक्सल बॉक्स प्लेट जाम हो गया और पहिए से रगड़ने लगा। इससे पहिए में आग लग गई। सुबह करीब पौने चार बजे ट्रेन जब बालामऊ स्टेशन के पास से गुजरी तो पहिए में आग की जानकारी मिली और आनन-फानन कंट्रोल रूम को जानकारी दी। इसकेबाद गाड़ी को बघौली स्टेशन पर रोक दिया गया और अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पाया गया।
इसके बाद आरपीएफ व जीआरपी स्टाफ भी पहुंच गया। आग पर काबू पाने के बाद एक्सल बॉक्स प्लेट को ठीक किया गया और फिर ट्रेन रवाना की गई। इससे गाड़ी सवा चार घंटे की देरी से हरदोई स्टेशन पहुंची। यात्रियों में हड़कंप की स्थिति ऐसी थी कि चारबाग स्टेशन से ट्रेन रात सवा एक बजे जब रवाना हुई तो अधिकतर पैसेंजर सो रहे थे और जैसे ही आग की सूचना मिली और ट्रेन धीमी हुई तो यात्री ट्रेन से कूदने लगे।