{"_id":"6457e81306aa47df09073b3b","slug":"fire-in-sofa-godown-lucknow-news-c-13-lko1018-223093-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, दो मंजिला भवन में फंसे कई लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, दो मंजिला भवन में फंसे कई लोग
Mon, 08 May 2023 02:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 02:55 PM IST
सार
लखनऊ के राजाजीपुरम में फर्नीचर की एक दुकान में आग लग जाने से हड़कंप मच गया। घटना में एक परिवार फंस गया जिसे सुरक्षित निकाल लिया गया।
विज्ञापन
सोफा गोदाम में आग लगने के बाद ऊपरी मंजिल पर फंसे लोगों को बचाते स्थानीय निवासी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजाजीपुरम ए ब्लाॅक भव्यापुरम में सोफा गोदाम में आग लग गई। हादसा बिजली मीटर में शाॅर्ट सर्किट से हुआ। देखते-देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी जद में ले लिया। ऊपरी मंजिल पर परिवार फंस गया था, जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से बाहर निकाला गया। इसी बीच धमाके के कारण पूरा इलाका दहल गया। दमकल की चार गाड़ियों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
राजाजीपुरम ए ब्लाॅक भव्यापुरम निवासी अब्दुल मजीद अपने मकान के ऊपरी मंजिल पर परिवार के साथ रहते हैं। ग्राउण्ड फ्लोर पर सोफा का गोदाम बना रखा था। देखते ही देखते सोफा गोदाम से आग की लपटें निकलने लगीं। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। इसी बीच पुलिस व फायर कंट्रोल रूम को भी सूचना दी गई।
विज्ञापन
परिवार को सुरक्षित निकाला
हादसे के दौरान अब्दुल मजीद का पूरा परिवार दूसरी मंजिल पर फंस गया था। स्थानीय लोगों ने सभी को पास के टीन शेड के रास्ते से सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हादसे की चपेट में गैलरी में रखी बाइक भी आ गई थी। टायर व पेट्रोल टंकी के फटने से तेज धमाका हुआ, जिससे पूरा इलाका दहल गया।
विज्ञापन